एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों को 4 बजे तक का दिया अल्टीमेटम, 30 को किया बर्खास्त

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2024। कर्मचारियों की बगावत के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने केबिन क्रू के 30 सदस्यों को बर्खास्त कर दिया है. एयर इंडिया ने यह एक्शन नियमों का हवाला देते हुए लिया है. जिन कर्मचारियों को कंपनी निकाला है उनमें सिक लीव पर गए कर्मचारी ही शामिल हैं. साथ ही कंपनी ने जितने भी बचे कर्मचारी अभी सिक लीव पर गए हैं उन्हें गुरुवार शाम चार बजे तक नौकरी पर वापस आने का अल्टीमेटम भी दिया है.सूत्रों के अनुसार ऐसा ना करने पर कंपनी उनके खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी में है।

आपको बता दें कि कर्मचारियों की बगावत का खामियाजा अब यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है. गुरुवार को भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की 85 फ्लाइट्स या तो रद्द हैं या फिर देरी से चल रही हैं. इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना पड़ रहा है. अभी तक मिली सूचना के अनुसार जिस फ्लाइट्स को गुरुवार को कैंसल किया गया है उनमें चेन्नई से कोलकाता, चेन्नई से सिंगापुर और त्रिचे से सिंगापुर की फ्लाइट शामिल हैं. जबकि लखनऊ से बेंगलुरु की फ्लाइट देरी से चल रही है। 

300 कर्मचारियों ने किया है बगावत

आपको बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस में काम करने वाले 300 से ज्यादा कर्मचारी बुधवार से ही काम पर नहीं आ रहे हैं. इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ पहले सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया. इस वजह से बुधवार को भी विमानों के संचालन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

इन कर्मचारियों की बगावत के पीछे का कारण है नौकरी की नई शर्तें. ये सभी कर्मचारी इस नई शर्त का ही विरोध कर रहे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि हमारे केबिन क्रू के कई सदस्य मंगलवार रात से ड्यूटी पर आने से ठीक पहले बीमार हो गए और इस वजह से कई फ्लाइट्स को या तो कैंसिल करना पड़ा है या फिर वो देरी से चल रही है।

पिछले महीने भी कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लगाया था आरोप

एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों के विरोध या बगावत का यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संघ ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन का प्रबंधन सही से काम नहीं कर रहा है और कर्मचारियों के साथ व्यवहार में समानता की कमी है. एक पंजीकृत यूनियन, एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (AIXEU) ने भी आरोप लगाया था कि मामलों के कुप्रबंधन ने कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित किया है। 

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव: सीएम योगी बोले, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, भ्रष्टाचार फैलाने वाले, सब रामद्रोही हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखीमपुर खीरी 09 मई 2024। लखीमपुर खीरी जनपद के गोला में शुक्रवार दोपहर करीब सवा बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि सपा सरकार में हर दूसरे दिन दंगा होता […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार