बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे में ‘बंदरबांट’: सुप्रीम कोर्ट नाराज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित हेराफेरी और धनराशि के गलत तरीके से निकाले जाने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की ओर से दिया गया एक-एक पैसा या तो मंदिर की दानपेटियों में पहुंचे या ऑनलाइन माध्यम से सीधे मंदिर की कोषागार में जमा हो। अदालत ने कहा कि चढ़ावे की राशि को किसी भी तरह से इधर-उधर किए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दानपेटी के सामने पैसे इकट्ठा करने का वीडियो पेश
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष मंदिर के कामकाज की निगरानी कर रही उच्चाधिकार प्राप्त समिति की स्थिति रिपोर्ट रखी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने अदालत को बताया कि मामले में बेहद गंभीर स्थिति सामने आई है और तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने अदालत के समक्ष तस्वीरें और एक वीडियो भी पेश किया। सिंह ने बताया कि वीडियो में तीन लोग ‘गोलक’ यानी पारंपरिक दानपेटी के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो श्रद्धालुओं से पैसे लेकर उन्हें अपनी पॉलीथिन की थैलियों में डाल रहे हैं।

‘सेवायतों’ की किसी भी रुकावट को गंभीरता से लिया जाएगा
मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए पीठ ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि दान की हर राशि दानपेटी या ऑनलाइन माध्यम से मंदिर की कोषागार तक पहुंचनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि सेवायतों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से इसमें किसी भी तरह की बाधा पैदा की जाती है तो उसे बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। अदालत ने मंदिर प्रबंधन समिति को मंदिर की कोषागार व्यवस्था में पारदर्शी प्रणाली लागू करने का भी निर्देश दिया।

मंदिर प्रबंधन समिति की याचिकाओं पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट इस मामले में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर की प्रबंधन समिति की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। अदालत के निर्देशों का उद्देश्य मंदिर में आने वाले चढ़ावे की राशि के संग्रह और उसके प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए धन का पूरा हिसाब मंदिर के आधिकारिक कोष में दर्ज हो।

Leave a Reply

Next Post

काला सागर से होर्मुज तक बढ़ा संकट

शेयर करेगुटेरेस ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा को बताया जरूरी; कहा- तुरंत रोकें हमले इंडिया रिपोर्टर लाइव जिनेवा, 25 अगस्त 2026। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने क्षेत्रीय संघर्षों के कारण वैश्विक व्यापार मार्गों पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का सख्ती से पालन […]

You May Like

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: राजधानी में मामलों में बढोतरी....|....ग्वालियर में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी अब पहुंच गए मालदा, अवैध रूप से रह रहे थे....|....भागीरथपुरा कांड में 36 मौतों का सच सामने नहीं आया....|....निलंबित सिपाही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार....|....सीएम योगी बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी....|....काला सागर से होर्मुज तक बढ़ा संकट....|....बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे में 'बंदरबांट': सुप्रीम कोर्ट नाराज....|....दो करोड़ की एफडी का झांसा, मेडिकल भुगतान का बहाना....|....छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर....|....रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प