कोरोना वायरस: उत्तर कोरिया में 20 लाख लोगों को बुखार, भारत में आज फिर 2000 से अधिक मरीज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2022। दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है। इसमें एशियाई देश उत्तर कोरिया सबसे अधिक प्रभावित है। उत्तर कोरिया में 20 दिन में 20 लाख लोगों को बुखार ने अपने चपेट में ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए हैं। लोगों का इलाज घर पर ही हो रहा है। तानाशाह किम जोंग उन ने आपात बैठक बुला ली है। कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के कहर को रोकने में नाकाम होने पर उत्तर कोरिया में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। देश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकाकरण की लापरवाही के कारण 2 करोड़ से अधिक लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

भारत में कोरोना के आज के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 25 लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 14996 हो गई है। बता दें  कल के मृतकों के आंकड़ों की तुलना में आज 15 लोगों की अधिक मौत हुई है।

चीन के शंघाई में फिर से कोरोना ने दी दस्तक
चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में 5 दिन के बाद एक बार फिर से कोरोना का नया केस सामने आया है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने दो और जिलों में कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही एक जून से शहर में लंबे समय से जारी लॉकडाउन को खत्म करने की किसी भी योजना से इनकार कर दिया है। ढाई करोड़ की आबादी वाले इस शहर में 7 सप्ताह से लॉकडाउन लगा हुआ है।

अमेरिका में कोरोना से अबतक 10.28 लाख लोगों की मौत
कोरोना का कहर सबसे ज्यादा अमेरिका में बरपा है जहां कोविड-19 की वजह से अबतक 10.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वैसे अब पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका में कोरोना का आंकड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी औसतन रोजाना 360 लोगों की मौत हो रही है।

भारत में मिला ओमिक्रॉन BA.4 का पहला केस
भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 का पहला केस हैदराबाद में मिला है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया है कि कोरोना का यह स्ट्रैन BA.2 जैसा ही है। इंडियन सॉर्स कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकोग) ने इसकी पुष्टि कर दी है। बता दें कि भारत में अब तक 5.24 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का कहर
दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते 24 घंटों में 23,442 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या 23,911 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

नेपाली यात्रियों से भरी कार और टैंकर में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, 12 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बहराइच 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश के बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं