प्रभास ने इस मामले में ‘सालार’ के जरिए अपनी ही फिल्म ‘बाहुबली 2’ को दी मात, ‘आरआरआर’ को भी छोड़ा पीछे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। प्रभास ने बाहुबली की सफल फ्रेंचाइजी में अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। इस मूवी के बाद से प्रभास की पॉपुलैरिटी हिंदी बेल्ट में भी काफी ज्यादा बढ़ गई। वहीं, अब एक्टर के फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट पर नजरें गड़ाए हुए हैं। गौरतलब हो कि प्रभास जल्द ही फिल्म ‘सालार’ में नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के मेकर्स को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिल्म के ओवरसीज राइट्स की डील की कीमत चौंकाने वाली है। 

90 करोड़ में बिके ‘सालार’ के ओवरसीज राइट्स

‘सालार’ के ओवरसीज राइट्स 90 करोड़ में बिके हैं। इस बात की जानकारी हेल प्रभास ने ट्वीट कर दी है। बताते चलें कि यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए विदेशों में बिकने वाले राइट्स की सबसे बड़ी डील है। इतना ही नहीं इस राइट्स की डील के साथ ही प्रभास ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ‘बाहुबली 2’ की ओवरसीज राइट्स अबतक सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाली लिस्ट में नंबर वन पर थी। 

‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’ को छोड़ा पीछे

‘बाहुबली 2’ के राइट्स 70 करोड़ रुपये में बिके थे, लेकिन अब ‘सालार’ इससे 20 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई कर पहले पायदान पर आ गई है। वहीं, इस लिस्ट में नंबर दो पर रहने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ खिसककर तीसरे पायदान पर आ गई है। बताते चलें कि एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के राइट्स 68 करोड़ रुपये में बिके थे।

400 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म ‘सालार’

गौरतलब हो कि ‘सालार’ का डायरेक्शन प्रशांत नील कर रहे हैं, जिन्होंने ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यह फिल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज बना हुआ है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के मेकर्स काफी बड़े पैमाने पर इसको तैयार कर रहे हैं। यह फिल्म होम्बले फिल्म्स के प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही। ‘सालार’ का बजट लगभग 400 करोड़ से ऊपर का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध की तैयारी, कांग्रेस ने बनाई रणनीति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद तेलंगाना कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने यह जानकारी दी है। रेवंत रेड्डी ने बताया […]

You May Like

भारतीय वायुसेना ने बनाया नया रिकॉर्ड....|....फिल्म 'रामायण' में रावण की आवाज बने अभिनेता शरद केलकर....|....दिवाली पर ओवरईटिंग से बचने के तरीके....|....सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी....|....इस्राइल की सत्ता में उलटफेर के संकेत: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में....|....अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में....|....जिला जेल में सलाखों के पीछे हुनर की नई पाठशाला....|....अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी सरपंच गिरफ्तार, भेजा जेल....|....एआई तकनीक से तस्वीरें बदल ब्लैकमेल करने वाला वेब पोर्टल संचालक गिरफ्तार....|....45000 रिश्वत लेते रेलवे का वरिष्ठ अभियंता गिरफ्तार