कलेक्टर ने किया गौठानों का निरीक्षण गोधन न्याय योजना के सुचारू क्रियान्वयन के दिए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

धान खरीदी केन्द्र में बनाये जा रहे चबूतरे का निरीक्षण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 22 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज बिल्हा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में गौठानों का निरीक्षण किया तथा वहां गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण का जायजा लेकर योजना के सुचारू क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत धौरामुड़ा के गौठान का मुआयना किया। यहां वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर को ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि जय मां सरस्वती स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक 937 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। यहां 24 वर्मी कम्पोस्ट टांके एवं 9 नाडेप टांके है। समूह द्वारा 33 क्विंटल खाद बनाया गया है। जिसमें से 18 क्विंटल खाद की ब्रिकी की गई है। खाद वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा खरीदा गया है। कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि खाद बनाकर उसकी आकर्षक पैकेजिंग करें जिससे खाद की ब्रिकी अधिक से अधिक हो सके। उन्होंने स्वयं के स्तर पर भी खाद के प्रचार-प्रसार करने की बात भी कही।

कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए विभाग द्वारा आपकी हरसंभव मदद भी की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि आपको स्वयं पहल कर खाद की ब्रिकी करनी है। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिये कि गोधन न्याय योजना के तहत सतत रूप से मानिटरिंग करते हुए योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सेलर के गोठान का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। सेलर में 60 क्विंटल गोबर से खाद बनाने की प्रकिया जारी है। कलेक्टर ने यहां 5 एकड़ में बनाये जा रहे बाड़ी एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा 8 एकड़ में प्रस्तावित नर्सरी का भी स्थल निरीक्षण किया।

धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत करमा के धान खरीदी केन्द्र में बनाये जा रहे चबूतरे का निरीक्षण किया। चबूतरों का निर्माण मनरेगा एवं 15 वें वित्त आयोग के कन्वरजेन्स से किया जा रहा है। इसकी लागत 6 लाख 8 हजार है। कलेक्टर ने कहा कि चबूतरों का निर्माण शासन की प्राथमिकता है एवं इसमें किसी प्रकार की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। उन्होंने चबूतरे में ढलान बनाने एवं फिनिशिंग का कार्य ठीक से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, कृषि विभाग के उप संचालक शशांक शिंदे, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

फसल अवशेष जलाये नहीं बल्कि इससे बनाये खाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 22 अक्टूबर 2020। खेतो में फसल कटाई के पश्चात जो अवशेष बच जाते है उसे जलाने से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है जिसे रोकने के लिए कड़े उपाय किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल