आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग,आसपास के घर खाली कराए गए, लपटों पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स से मांगी गई मदद

indiareporterlive
शेयर करे

आगरा 07 सितंबर 2020। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की दोपहर अगल-बगल स्थित दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक ऊपर उठ रही हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। कई किलोमीटर तक आग की लपटें दिख रही हैं। यह मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे का मामला। पुलिस और फायर ब्रिगेड की 20 टीम रेस्क्यू में जुटी हैं।

आगरा के एसएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि दोनों फैक्ट्रियां बंद थीं, इसलिए जनहानि की कोई संभावना नहीं है। आग काफी भीषण है कि इसलिए मथुरा जिले से फायर ब्रिगेड की मदद मांगी गई है। एयरफोर्स भी मदद मांगी है।

जूते के सोल चिपकाने का होता है काम

थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर सुधीर धर्मकांटे के पास राजेंद्र शर्मा की केमिकल फैक्ट्री और दीपक मनचंदा की टॉप लास्ट फैक्ट्री है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर दो बजे के आसपास केमिकल फैक्ट्री से अचानक धुआं उठते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग ने विकराल रुप अख्तियार कर लिया था। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चला है।

आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकाला गया

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे राजेन्द्र शर्मा की टॉप ग्लास फैक्ट्री में जूते के सोल और उन्हें चिपकाने का कैमिकल बनता है। ऐसा बताया जा रहा है कि छह माह पूर्व भी यहां आग लग चुकी है। लेकिन आज आग इतनी विकराल थी कि आज पास के घरों में रहने वालों को एहतियातन घर से बाहर निकलवाया गया है। फैक्ट्री मालिक अभी यहां नहीं हैं। एहतियातन मौके पर एम्बुलेंस भी मंगा ली गयी है।

Leave a Reply

Next Post

वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन की सुविधा सहित प्रदेश में 25 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का संचालन

शेयर करे108-संजीवनी एक्सप्रेस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के तहत 270 बीएलएस एम्बुलेंसों की भी सेवाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 सितम्बर 2020। प्रदेश में 108-संजीवनी एक्सप्रेस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के तहत 270 बीएलएस (Basic Life Support) और 25 एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंसों का संचालन किया जा रहा है। इनके जरिए […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़