IND vs SA 2nd Test: तीन दशक से जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया की बादशाहत कायम, कोहली-पुजारा जड़ चुके हैं शतक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जनवरी 2022। भारतीय क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। दूसरा टेस्ट आज से यहां वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने शनिवार को वांडरर्स स्टेडियम में अभ्यास किया। भारतीय टीम के लिए यह मैदान लकी रहा है। 1992 में हुए पहले दौरे से लेकर पिछले तीस वर्षों में भारतीय टीम इस मैदान में अजेय रही है।  भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है अगर दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम जीत हासिल करती है तो तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त के साथ पहली बार सीरीज जीतने का इतिहास भी रच देगी। भारतीय टीम ने इस मैदान में पांच टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे हार नहीं मिली है। वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड इस मैदान पर औसत रहा है। उसने यहां 42 टेस्ट मैच खेले हैं जहां उसे केवल 18 में जीत मिली है।

विराट और पुजारा के लिए लकी है मैदान

यह वह मैदान है जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने यहां दो-दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 77.50 और 57.25 की औसत 310 और 229 रन बनाए हैं। पुजारा ने वांडरर्स में एक शतक और एक अर्द्धशतक लगाया है। वहीं, विराट कोहली ने दो शतक और एक अर्द्धशतकीय पारी खेली है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए भी यह मैदान खासा लकी रहा है। द्रविड़ ने यहां दो टेस्ट मैचों में 65.50 की औसत से 262 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्द्धशतक शामिल रहा है।

चौथे तेज गेंदबाज को लेकर दुविधा

भारतीय टीम ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में 113 रन से जीत हासिल की, लेकिन वांडरर्स में होने वाले दूसरे मैच से पहले टीम प्रबंधन चौथे तेज गेंदबाज को लेकर दुविधा में है। वांडरर्स की पिच तेज गेंदबाजों को रास आती है। स्विंग और सीम का दबदबा रहता है और भारत के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के रूप में बेहतरीन तीन तेज गेंदबाज हैं। 

शार्दुल की जगह उमेश को मिल सकता है मौका

चौथे तेज गेंदबाज के रूप में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव के चयन पर फैसला होना है। पिच पर घास नजर आ रही है और ऐसे में उमेश अपनी तेज गति के कारण ज्यादा कारगर हो सकते हैं। उमेश फुलर लैंथ काफी घातक फेंकते हैं। हालांकि कोहली बल्लेबाजी को गहराई देने के लिए ऑलराउंडर चाहते हैं। 

अश्विन की जगह विहारी खेल सकते है

एक संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि स्पिनरों के जोहानिसबर्ग में ज्यादा प्रभावी न रहने के कारण अश्विन की जगह बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए हनुमा विहारी को लिया जा सकता है जो भारत ए के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी रहे हैं।
2006 में इसी मैदान पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका में हासिल की थी अपनी पहली जीत
भारतीय कप्तान विराट कोहली को 02 साल से शतक का इंतजार है 

Leave a Reply

Next Post

लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री टेनी का बेटा मुख्य आरोपी, 14 आरोपियों के खिलाफ पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखीमपुर खीरी 03 जनवरी 2021। तिकुनिया कांड मामले में जांच टीम ने सोमवार को अदालत में पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। जिसमें 208 गवाहों और 14 आरोपियों के नाम हैं। इन आरोपियों में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का एक रिश्तेदार भी शामिल है। मामले का […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत