क्या मेसी-रोनाल्डो में फिर होगी भिड़ंत? सऊदी क्लब ने अर्जेंटीना के कप्तान को दिया 3600 करोड़ का ऑफर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी इस सीजन के बाद फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को छोड़ने का मन बना रहे हैं। क्लब के साथ उनका करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा। पीएसजी ने मेसी के सामने नए कॉन्टैक्ट रखे हैं, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान ने उस पर साइन नहीं किया है। इसी बीच मेसी के पुराने क्लब बार्सिलोना ने उन्हें फिर से वापस बुलाने में दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने रिकॉर्ड 3600 करोड़ रुपये की सैलरी ऑफर की है।

पीएसजी की टीम में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी हैं। मेसी के अलावा फ्रांस के कप्तान और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे, ब्राजील के दिग्गज नेमार जूनियर और स्पेन के पूर्व कप्तान सर्जियो रेमोस हैं। इसके बावजूद टीम लगातार दूसरे साल यूईएफए चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) से बाहर हो गई।

मेसी क्यों छोड़ना चाहते हैं पीएसजी?
पीएसजी की टीम के खिलाड़ियों में तालमेल की कमी है। इससे मेसी निराश हैं। वहीं, मौजूदा कोच क्रिस्टॉफ गाल्टियर के टीम चयन और उनकी योजनाओं से वह खुश नहीं हैं। मेसी इन चीजों को दरकिनार कर भी पीएसजी के साथ आगे जुड़े रहना चाहते थे, लेकिन पिछले कुछ मैचों में होमग्राउंड पार्क डेस प्रिंसेस में घरेलू फैंस ने उनकी हूटिंग की है। इससे वह काफी खफा है। 

दुनिया के कई दिग्गजों ने इस पर निराशा जाहिर की है। बार्सिलोना और फ्रांस के पूर्व दिग्गज थिएरी हेनरी ने कहा कि यह दुखद है। दुनिया के महान फुटबॉलर को हूटिंग करना फुटबॉल का अपमान है।

क्या बार्सिलोना वापस आएंगे मेसी?
मेसी अगर पीएसजी को छोड़ने का फैसला करते हैं तो इस बात की सबसे ज्यादा संभावना है कि वह अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना में वापस आएंगे। बार्सिलोना के कोच जावी हर्नांडेज ने मेसी से कई बार बात की है। जावी की कप्तानी में मेसी खेल चुके हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावी ने ड्रेसिंग रूम में भी सभी खिलाड़ियों से इस बारे में बात की है। बार्सिलोना के खिलाड़ी भी मेसी की वापसी को लेकर उत्सुक है।

बार्सिलोना क्लब के उपाध्यक्ष राफा यूस्ते ने कहा है कि क्लब मेसी के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा, ”हम उन्हें वापस यहां लाना चाहते हैं। लियोनल मेसी जानते हैं कि हम उन्हें कितना सम्मान देते हैं। उनकी वापसी पर हमें खुशी है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि मेसी बार्सिलोना क्लब और शहर को प्यार करते हैं। इसलिए हम सही परिस्थितियां बनाना चाहते हैं ताकि वह वापस आ सके।”

Leave a Reply

Next Post

जूनियर एनटीआर बनने जा रहे हैं वॉर 2 का हिस्सा? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। हिंदी सिनेमा के ‘फिट एक्टर’ यानी ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल फैंस के उत्साह को बढ़ा देती है। वहीं, अब इस मूवी को लेकर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं