शीना बोरा हत्या कांड में आया ट्विस्ट, सीबीआई को चिट्ठी लिखकर इंद्राणी मुखर्जी ने किया दावा, बोली- जिंदा है शीना, कश्मीर में ढूंढें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 दिसम्बर 2021 । चर्चित शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने एक बड़ा दावा किया है. इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया है कि उसकी बेटी शीना बोरा जिंदा है. इंद्राणी ने साथ ही कहा है कि शीना कश्मीर में है. सीबीआई डायरेक्टर को लिखी चिट्ठी में इंद्राणी मुखर्जी ने यह दावा किया है. सीबीआई डायरेक्टर को लिखी चिट्ठी में इंद्राणी ने कहा है कि हाल ही में जेल में उनकी मुलाकात एक महिला से हुई थी, जिसने उन्हें बताया कि उसने कश्मीर में शीना बोरा से मुलाकात की थी. इंद्राणी मुखर्जी ने साथ ही सीबीआई डायरेक्टर से कहा है कि वह कश्मीर में शीना बोरा की तलाश करें. शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी है और साल 2015 से मुंबई की बायकुला जेल में बंद हैं.

जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है इंद्राणी

वहीं अपनी जमानत के लिए इंद्राणी मुखर्जी ने बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका दायर की थी, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले महीने खारिज कर दिया था. कहा जा रहा है कि अब इंद्राणी अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट जा सकती हैं. दरअसल इंद्राणी मुखर्जी ने तीन शादी की हैं. जिसमें से सबसे पहले पति से उनकी एक बेटी थी. जिसका नाम शीना बोरा था. कहा जाता है कि इंद्राणी मुखर्जी के तीसरे पति पीटर मुखर्जी इंद्राणी मुखर्जी के बेटे और शीना बोरा का अफेयर था. इससे इंद्राणी और पीटर मुखर्जी दोनों खुश नहीं थे.

2015 में हुआ था हत्या का खुलासा

अप्रैल 2012 में 24 वर्षीय शीना की कथित तौर पर नवी मुंबई के पास जंगलों में एक कार के अंदर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और शव को पड़ोसी रायगढ़ जिले में ठिकाने लगा दिया गया. वर्ष 2015 में हत्या का खुलासा होने के बाद मुंबई पुलिस ने इंद्राणी के अलावा उसके चालक श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना को भी गिरफ्तार किया. इंद्राणी के तत्कालीन पति पीटर को बाद में मामले में आरोपी बनाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के अनुसार इंद्राणी का राहुल के साथ शीना के रिश्ते के विरोध के अलावा वित्तीय विवाद हत्या के पीछे एक संभावित मकसद था. इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई. मामले में इंद्राणी मुखर्जी 2015 से मुंबई की बायकुला जेल में बंद हैं.

Leave a Reply

Next Post

गोवा में चुनाव से बीजेपी विधायक अलीना सल्दान्हा ने छोड़ी पार्टी, विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोवा 16 दिसम्बर 2021 । गोवा में बीजेपी विधायक अलीना सल्दान्हा ने पार्टी तथा राज्य विधानसभा से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब वैसा संगठन नहीं रहा, जो 2012 में उनके शामिल होने के दौरान था. सल्दान्हा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल