यूपी: मुख्यमंत्री योगी व उत्तराखंड के सीएम धामी की बैठक से 21 साल पुराना विवाद सुलझा, दोनों राज्यों को मिले हक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 18 नवंबर 2021। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्य के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के बीच 21 साल से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा दिल दिखाते हुए विवादों के निपटारे पर अपनी सहमति दी है। दोनों राज्य बड़े भाई-छोटे भाई जैसे हैं। इस निर्णय से दोनों ही राज्यों के लोगों को उनका हक मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 5700 हेक्टेयर भूमि पर संयुक्त सर्वे होगा। जो जमीन यूपी के काम की है वो यूपी को मिल जाएगी शेष उत्तराखंड को मिल जाएगी। यूपी सरकार बनवास-किच्छा बैराज का पुननिर्माण कराएगी। हरिद्वार का होटल उत्तराखंड को मिल जाएगा। किच्छा में बस स्टॉप की जमीन उत्तराखंड को मिल जाएगी।

15 दिन बाद सभी परिसंपत्तियों के विवाद हल हो जाएंगे: धामी

यूपी सरकार ने वाटर स्पोर्ट को भी शुरू करने की अनुमति दे दी है। जबकि कुछ मुद्दों के निपटारे के लिए 15 दिन का समय मांगा गया है। यूपी सरकार उत्तराखंड कोर्ट में चल रहे मुकदमें वापस लेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 दिन बाद सभी परिसंपत्तियों के विवाद हल हो जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया। कहा कि दोनों राज्यों के बीच छोटे-बड़े भाई के संबंध हैं। मेरा यूपी से पुराना रिश्ता है। मेरे सभी शैक्षणिक दस्तावेज यूपी के हैं। योगी जी ने दिल खोलकर हमारी बातों को माना। हमारा मकसद सभी का सम्मान और सभी का विकास है।

Leave a Reply

Next Post

बड़ा फैसला: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों पर दर्ज केस होंगे रद्द, पराली जलाने के मामले भी होंगे वापस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 18 नवंबर 2021। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी संघर्ष के दौरान पंजाब में किसानों पर दर्ज सभी केस रद्द किए जाएंगे। यह एलान बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 32 किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल