भारतीय कंपनियों से 400 हॉवित्जर तोपें खरीदने पर विचार, रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितम्बर 2023। भारतीय सेना भी स्वदेशी कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही है। स्वेदशी रुप से डिजाइन और विकसित हथियार प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े प्रयास में भारतीय सेना लगी हुई है। भारतीय सेना ने स्वदेशी कंपनियों से 400 हॉवित्जर तोपें खरीदने के लिए रक्षा मंत्रालय के पास एक प्रस्ताव रखा है। भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट 155 मिमी/52 कैलिबर टोड गन सिस्टम का उत्पादन करने के लिए भारतीय उद्योग की विशेषज्ञता का उपयोग करना चाह रही है। जो हल्का, बहुमुखी होगा और भविष्य की तकनीकी प्रगति को पूरा करेगा।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, “बाय इंडियन-आईडीडीएम श्रेणी के तहत भारतीय कंपनियों से टोइंग वाहनों के साथ 400 155 मिमी 52 कैलिबर टो गन सिस्टम (टीजीएस) खरीदने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक में टीजीएस पर निर्णय लेगी।

भारतीय सेना ने पहले ही 307 एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) खरीदने के साथ-साथ चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर अपनी आवश्यकताओं के लिए माउंटेड गन सिस्टम खोजने के लिए एक टेंडर जारी कर दिया है। भारतीय डिजाइन, विकसित और निर्मित हॉवित्जर का मतलब यह होगा कि यह हर तरह से पूरी तरह से भारतीय होगी। सेना चाहती है कि पुरानी बोफोर्स तोपों की तरह तोपें वजन में हल्की हों और ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात करना आसान हो।

Leave a Reply

Next Post

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक बंद से जनजीवन प्रभावित; 44 उड़ानें रद्द, राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी रोकीं बस सेवाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 29 सितम्बर 2023। तमिलनाडु के साथ कावेरी जल बंटवारा विवाद पर कर्नाटक बंद के कारण केंम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आने-जाने वाली 44 उड़ाने रद्द कर दी। ऐसे ही राज्य परिवहन निगम ने भी कावेरी जल बंटवारा विवाद के कारण मैसूरू, मांड्या और चामराजनगर जिलों में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल