अमित शाह बोले-पीएम मोदी ने योग से भारतीय संस्कृति को पहचान दिलाई, 170 देशों में हो रहा है आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जून 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिये भारतीय संस्कृति और परंपरा को पूरे विश्व में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा, 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। अहमदाबाद में एक नवनिर्मित उद्यान का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने कहा, पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है और 21 जून को 170 से ज्यादा देशों में योग दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्राचीन ज्ञान को जन आंदोलन में बदल दिया है। नरेंद्रभाई ने योग को लोगों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया, जिसने बहुत लोगों की जिंदगी बदल दी है। इससे पहले शाह ने जगतपुर में एक रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन संघ (क्रेडाई) से जुड़े बिल्डरों और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण और इसे जन आंदोलन बनाने की अपील भी की। 

जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और मंगला आरती की
गृह मंत्री शाह ने रथ यात्रा के अवसर पर मंगलवार सुबह जमालपुर इलाके में 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और मंगला आरती की। माना जाता है कि देश में पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा के बाद अहमदाबाद में दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा निकलती है।

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्री की दो टूक- अमेरिका की नीति के कारण रूस के करीब हुआ भारत, संबंध में नहीं आएगा कोई बदलाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के द्विपक्षीय रिश्ते में किसी तरह के बदलाव से साफ इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी तीसरे देश को इस रिश्ते […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण