तीन और सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करेगा उत्तर कोरिया, किम जोंग की चाहत दक्षिण कोरिया पर कब्जा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्योंगयांग 31 दिसंबर 2023। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अगले साल तीन और सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। कोरियाई न्यूज एजेंसी केसीएनए के हवाले से यह खबर सामने आई है। बीते महीने ही उत्तर कोरिया ने सफलतापूर्वक अपनी पहली सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च की थी। अपनी सेना को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर कोरिया इन सैन्य जासूसी सैटेलाइट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। किम जोंग उन ने वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की सेंट्रल कमेटी की पांच दिवसीय बैठक के दौरान यह लक्ष्य रखा। बीते महीने उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि उसने अपनी टोही सैन्य सैटेलाइट से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य ठिकानों की तस्वीरें ली हैं। 

पहली सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से उत्साहित तानाशाह
बीती 21 नवंबर को उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य जासूसी सैटेलाइट मलिंगयॉन्ग-1 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था। इससे पहले मई और अगस्त में इसकी कोशिश विफल रही थी। इस सफलता से उत्साहित किम जोंग उन ने अगले साल तीन और सैन्य जासूसी सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन ने बैठक के दौरान कहा कि ‘हमें परमाणु खतरे पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी चाहिए और परमाणु बल समेत सभी भौतिक बलों को जुटाकर अपनी तैयारियों को बेहतर करने की जरूरत है ताकि पूरे दक्षिण कोरिया को अपने नियंत्रण में किया जा सके।’ 

किम जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दी परमाणु हमले की धमकी
कोरियाई तानाशाह ने अनमैन्ड आर्म्ड एरियल व्हीकल को भी विकसित करने की जरूरत बताई। किम ने कहा कि वह कोरिया को अब एकजुट करने पर सहमत नहीं हैं और दक्षिण कोरिया का उत्तर कोरिया से एकीकरण अब संभव नहीं है। इससे साफ है कि दोनों देशों के रिश्ते इस साल भी तनावपूर्ण रह सकते हैं। उत्तर कोरिया अपने परमाणु मिसाइलों के विकास पर फोकस कर रहा है। किम ने धमकी देते हुए कहा कि ‘अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने हमारे खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तो हम परमाणु हमला करने से नहीं हिचकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

उद्धव ठाकरे बोले- मुझे किसी के निमंत्रण की जरूरत नहीं, जब मन करेगा अयोध्या जाऊंगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 दिसंबर 2023। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उन्हें राम मंदिर उद्घाटन के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है, न ही मुझे रामलला के दर्शन के लिए किसी के निमंत्रण की जरूरत है। जब चाहूंगा अयोध्या जाऊंगा। उद्धव ने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां