विराट कोहली की नेटवर्थ 1000 करोड़ के पार; सैलरी से विज्ञापन तक, ऐसे होती है विराट की कमाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जून 2023। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इंस्टाग्राम पर 252 मिलियन फॉलोअर वाले कोहली के नेटवर्थ को लेकर यह खुलासा स्टॉक ग्रो ने किया है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व कप्तान का नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये हो गया है। यह दुनिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।

34 साल के विराट को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ‘ए प्लस’ (A+) कैटेगरी में रखा है। उन्हें बोल्ड से सलाना सात करोड़ रुपये कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलते हैं। इसके अलावा एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख, एक वनडे के लिए छह लाख और एक टी20 मैच खेलने के लिए बीसीसीआई उन्हें तीन लाख रुपये देता है।

स्टार्ट अप में भी कोहली ने किया है निवेश
भारतीय टीम के अलावा कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलते हैं। आरसीबी विराट कोहली एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देती है। खेल के अलावा कोहली कई ब्रांड के मालिक हैं। उन्होंने सात स्टार्ट-अप में निवेश किया है, जिसमें ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल और स्पोर्ट्स कॉन्वो शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

गर्मी और लू हुई जानलेवा, तीन राज्यों में 100 से ज्यादा की जान गई! मानसून में देरी ने बढ़ाई मुसीबत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जून 2023। इन दिनों देश में भयंकर लू चल रही है और इस लू के चलते देश के तीन राज्यों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जिन राज्यों में ये मौतें हुई हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल