मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फूलझाडू प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन : महिलाओं से की बातचीत, मार्केटिंग की जानकारी ली

indiareporterlive
शेयर करे

माड़ की झाड़ू से देश की राजधानी दिल्ली हो रही चकाचक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने नारायणपुर प्रवास के दूसरे दिन जिला मुख्यालय नारायणपुर में वन विभाग द्वारा संचालित फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां स्थानीय आदिवासी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिलाओं से बड़ी आत्मीयता से मिले और उनसे झाडू निर्माण से लेकर उसके मार्केटिंग के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से फूलझाड़ू के लिए कच्चे माल, मिलने वाली मजदूरी आदि के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा तैयार की गयी माड के फूलझाडू से छत्तीसगढ़ के अलावा 45 हजार फूलझाडू देश की राजधानी दिल्ली भेजी गयी है। माड़ की झाड़ू का योगदान देश की राजधानी दिल्ली को भी चकाचक करने में हो रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2019-20 में फूलझाडू़ निर्माण परियोजना अंतर्गत 315.45 क्विंटल कच्चा माल संग्रहण किया गया, जिसका 9.46 लाख रूपये का भुगतान संग्राहकों को किया गया। प्रसंस्करण केन्द्र के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 2.29 लाख रूपये की मजदूरी एवं 3.81 लाख लाभांश का भुगतान भी किया गया। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य शासन की एमएसपी के तहत 249.10 क्विंटल कच्चा माल फूलझाडू़ तैयार करने के लिए संग्रहित किया गया, जिसके लिए संग्राहकों को 12.45 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक का चुनाव सम्पन्न, 10 संचालक निर्विरोध चुने गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 10 जनवरी 2021। बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के 10 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव कल सम्पन्न हुआ जिसमें सभी संचालक निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने गए संचालक मण्डल के सदस्यों में अशोक अग्रवाल,मनोज भंडारी,अनिल खंडेलवाल,नारायण आवटी, डॉ सोमनाथ यादव,आशीष सिंह ठाकुर, तिलक राम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं