मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना: आरंग के 11 गांवों के शासकीय भवनों तक पक्का मार्ग के लिए 1.84 करोड़ रूपए मंजूर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 25 अगस्त 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की पहल पर आरंग विकासखण्ड के 11 गांवों के शासकीय भवनों तक पक्का पहुंच मार्ग निर्माण के लिए एक करोड़ 84 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत विभिन्न शासकीय भवनों तक मुख्य मार्ग से पक्का सड़क का निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत 13 विभिन्न शासकीय भवनों तक 2 किलोमीटर से अधिक लम्बाई की मार्ग के लिए एक करोड़ 84 लाख 49 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। इस आशय का आदेश मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन शासकीय भवनों तक पक्का मार्ग की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। इस मार्गों के निर्माण होने से स्कूल और अस्पताल आने-जाने में विद्यार्थियों, पालकों और ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

नवागढ़ सबडिविजन के 16 किसानों के पंप को मिला विद्युत कनेक्शन : निर्बाध विद्युत आपूर्ति से फसल हुई समृद्ध, किसान हुए हर्षित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेमेतरा 25 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र में किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पंप के लिए विद्युत कनेक्शन देने का कार्य सक्रियता के साथ किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नवागढ़ सबडिविजन […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस