बिना अनुमति के धान आयात को रोकने सीमावर्ती जिलों में सतत निगरानी करें : मंत्री अमरजीत भगत

indiareporterlive
शेयर करे

धान खरीदी के लिए समय पूर्व पूरी तैयारी करने के निर्देश

राज्य में धान खरीदी व्यवस्था निरीक्षण के लिए गठित होगा दल

केन्द्र से छत्तीसगढ को अब तक केवल 77 हजार गठान मिले नये बारदाने

धान खरीदी के लिए लगभग 4.75 लाख गठान बारदानें की जरूरत

राज्य सरकार द्वारा 70 हजार गठान प्लास्टिक के नये बारदानों की खरीदी के लिए कार्यादेश जारी

पीडीएस के एक लाख गठान बारदानों का उपयोग होगा धान खरीदी में

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने की धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 नवम्बर 2020। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित अधिकारियों की बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा की। श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी शुरू होने से पहले खरीदी के लिए बारदाना, चबूतरा निर्माण, किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर लिए जाए। कांटा-बाट की समुचित व्यवस्था एवं उसका सत्यापन भी करा लिए जाए। अमरजीत भगत ने राज्य के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष पर धान खरीदी के संबंध में बातचीत की और अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान को रोकने के लिए कड़ा इंतजाम करने के निर्देश दिए है। अमरजीत भगत ने कहा कि धान खरीदी के लिए किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य स्तर पर खाद्य विभाग सहित धान खरीदी से संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक दल गठित किया जाए। जो राज्य भर के खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी का निरीक्षण और मोनिटरिंग करेगा। खासकर सीमावर्ती जिलों में जाकर अवैध धान के आवक को रोकने के लिए किए गए इंतजाम का निरीक्षण करेगा।

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से धान खरीदी के लिए 3 लाख 50 हजार गठान बारदानें उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को आपूर्ति की जाने वाली बारदानें में 50 प्रतिशत की कटौती करते हुए केवल एक लाख 43 हजार गठान नये बारदानें की आपूर्ति करने की सूचना जूट कमिश्नर के माध्यम से दी गई है और अब तक राज्य को केवल 77 हजार गठान बारदानें ही प्राप्त हुए है। भारत सरकार द्वारा बारदानों की आपूर्ति में भारी कटौती करने के कारण राज्य में धान खरीदी प्रभावित न हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 70 हजार एचडीपीई, पीपी के नये बारदानें खरीदी के लिए कार्यादेश जारी किया गया है। इसके अलावा पीडीएस सिस्टम का एक लाख गठान बारदानें और मिलरों से दो लाख  बारदानों की पूर्ति धान खरीदी के लिए की जाएगी।


अमरजीत भगत ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में लगभग 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी होना अनुमानित है। धान उपार्जन के लिए 4 लाख 75 हजार गठान बारदानों की आवश्यकता संभावित है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए जूट कमिश्नर कोलकोता से एक लाख 45 हजार गठान बारदाने उपलब्ध होगा। राज्य सरकार के पीडीएस सिस्टम से एक लाख बारदानें की व्यवस्था धान खरीदी के लिए होगी। इसके अलावा दो लाख गठान बारदानें मिलरों से प्राप्त करने का लक्ष्य है। धान खरीदी के लिए शेष बारदानों की पूर्ति राज्य सरकार द्वारा 70 हजार प्लास्टिक बैग खरीद कर की जाएगी। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य मनोज कुमार सोनी, नान के एमडी निरंजन दास, मार्कफेड के एमडी अंकित आनंद, नाप-तौल विभाग के संचालक श्रीमती शिखाराजपूत तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

नरवा योजना से वर्षा जल संचयन, सिंचाई और आजीविका के साधनों का होगा विकास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 23 नवम्बर 2020। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना के प्रमुख घटकों में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना में नरवा परियोजना विशुद्ध रूप से वर्षा जल संचयन, सिंचाई और आजीविका के लिए मनरेगा की गाइड लाइनों के तहत वाटरशेड अवधारणा पर आधारित है। […]

You May Like

बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....|....सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, चार की मौत और महिला समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर....|....ताइवान पर ड्रैगन की दोहरी रणनीति, ADIZ में घुसे 14 चीनी विमान; जवाब में ताइपे की कड़ी नजरबंदी....|....महबूबा ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- 'कब्रें खोदना बंद करें; मुगलों के वंशज हम में नहीं रजवाड़ों में मिलेंगे'....|....'दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्ति बनेगा भारत', राजनाथ बोले- 2029 तक तीन लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य....|....भारत में स्थापित होगा इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्यालय, सरकार खर्च करेगी 150 करोड़ रुपये....|....लगातार मजबूत हो रहा भारत का रक्षा क्षेत्र, वार्षिक उत्पादन 1.75 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना....|....पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को धमकाने के आरोपों पर CM सरमा का जवाब, कहा- कांग्रेस ने असम को बदनाम किया....|....संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार की वकालत, IGN अध्यक्ष बोले- भारत सीट का प्रमुख दावेदार....|....चेन्नई लायंस ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस नीलामी में चीनी पैडलर फैन सिकी को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा