रांची में छह स्थानों पर ईडी का छापा, बिहार भी पहुंची घोटाले की आंच

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 24 मई 2022। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी की टीम ने आज झारखंड की राजधानी रांची में छह जगह छापेमारी की है। इतना ही नहीं अब इस घोटाले की आंच बिहार भी पहुंच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी की है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत की जा रही है। 44 वर्षीय सिंघल को ईडी ने इस महीने की शुरुआत में झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया था।

सोमवार को साहेबगंज के जिला खनन अधिकारी से हुई थी पूछताछ
बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को ईडी की टीम ने साहेबगंज के जिला खनन अधिकारी विभूति कुमार से रांची स्थित अपने अंचल कार्यालय में पूछताछ की थी। ईडी की टीम ने विभूति कुमार को कई बार समन भेजा था लेकिन ईडी के समन को वे नकारते रहे और मीडिया में यह बयान दे रहे थे कि उनसे किसी भी तरह की पूछताछ होने संबंधित कोई समन नहीं आया है। 

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ का BJP पर बड़ा आरोप, बोले चुनाव आते ही झूठे नारियल फोड़ने, घोषणा करने का खेल शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 24 मई 2022। मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निगम चुनाव की तैयारी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर चुनाव के समय झूठे नारियल फोड़ने और घोषणाएं करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और […]

You May Like

DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका