मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ऐलान महाराष्ट्र में छह माह मास्क अनिवार्य, लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा,’इलाज से बेहतर बचाव है

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 दिसम्बर 2020।  महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगले छह महीने तक के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र में रात्रि कर्फ्यू या किसी अन्य लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हूं। ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस कर्फ्यू या एक और लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में पूरी तरह नहीं लेकिन फिर भी कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।

राज्य की जनता को सोशल मीडिया के जरिए संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विशेषज्ञ एक बार फिर रात को कर्फ्यू या दूसरा लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में हैं लेकिन वह ऐसे कदम के समर्थन में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाया जा सका है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में है।

ठाकरे ने कहा, ‘इलाज से बेहतर बचाव है। कम से कम अगले छह महीने तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की आदत बना लेनी चाहिए।’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शनिवार को 3,940 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,92,707 हो गई है। वहीं गत 24 घंटों में 74 और लोगों की मौत के साथ राज्य से महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 48,648 तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Next Post

नेपाली संसद भंग, ओली सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, अप्रैल में दो चरणों में होंगे चुनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 20 दिसम्बर 2020। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने ओली सरकार की सिफारिश को स्वीकार करते हुए देश की संसद को  को भंग कर दिया। नेपाल में अब मध्यावधि चुनावों की घोषणा हो चुकी है। अप्रैल में दो चरणों में चुनाव होंगे। राष्ट्रपति के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक