छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

छत्तीसगढ़ 29 मई 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद्देपारा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि मद्देड थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बद्देपारा के करीब था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अभी तक दो नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। इस घटना में कुछ अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

आ गया बड़ा फैसला, अब पानी की बर्बादी पर कटेगा 2000 का चालान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2024। राजधानी दिल्ली में पानी की बर्बादी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड सख्त हो गया है। लोग अगर पानी बर्बाद करते हुए पाए गए तो 2000 रुपए का चालान काटा जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड ने लगभग 200 टीमें तैनात की है। आम आदमी पार्टी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं