Manipur Polls: राज्य की सभी 60 सीटों पर BJP उम्मीदवार घोषित, केवल तीन महिलाओं को टिकट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जनवरी 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने रविवार को राज्य की सभी 60 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की। 60 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा ने सिर्फ तीन महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव खड़ा किया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो-तिहाई बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे।

मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 27 फरवरी और दूसरे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है, जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के पहले चरण के लिए 1 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। इस चरण के प्रत्याशियों के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 11 फरवरी होगी।

मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान के लिए 4 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस चरण में प्रत्याशी 11 फरवरी तक नामांकन कर पाएंगे और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 16 फरवरी होगी। चुनाव आयोग ने कुछ दिनों पहले बताया था कि राज्य में 57 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 43% से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

अल्लू अर्जुन ने दिया अनुपम खेर के ट्वीट का जवाब, जताई थी साथ काम करने की इच्छा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जनवरी 2022। साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। शायद ही कोई ऐसा है जो इस फिल्म के जादू से अछूता रहा है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने जब ये फिल्म देखी तो […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़