रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, कई इमारतों से टकराए ड्रोन, सामने आया तबाही का वीडियो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कजान 21 दिसंबर 2024। रूस के कजान शहर में बड़ा ड्रोन हमला हुआ है। रूसी मीडिया के अनुसार, कजान में कई बहुमंजिला इमारतों से ड्रोन्स टकराए हैं। यह हमला अमेरिका में साल 2001 में हुए 11 सितंबर जैसे हमले की तरह किया गया है। इस हमले में हुए नुकसान की अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से ड्रोन्स रिहायशी इमारतों से टकराए हैं और इमारतों में धमाके हुए और आग लगी, उससे बड़े नुकसान की आशंका है। हमले के वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं रूस के कुर्स्क क्षेत्र में रिलस्क शहर में यूक्रेन के मिसाइल हमले में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत की खबर है। हमले में 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। 

यूक्रेन पर लगे ड्रोन हमले के आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये हमले यूक्रेन की तरफ से किए गए हैं। ड्रोन्स हमलों के बाद कजान एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। कजान की छह रिहायशी इमारतों पर ये ड्रोन हमले हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कजान शहर यूक्रेन की सीमा से करीब 900 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और पूर्व में भी यूक्रेन की तरफ से कजान में ड्रोन हमले किए गए हैं। रूसी रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उनके बलों ने 12 यूक्रेनी ड्रोन्स को तबाह किया है। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि बीती रात रूस के रोस्तोव में भी दो तेल डिपो में आग लगने की घटना हुई। यह आग भी कथित यूक्रेनी ड्रोन हमले के चलते लगी।   

रूस का आर्थिक पावर हाउस है कजान शहर
बीते अक्तूबर में ही कजान शहर ब्रिक्स सम्मेलन के चलते दुनिया भर में चर्चा में रहा था। रूस ने कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। कजान का रूस के इतिहास में अहम स्थान है और ये शहर रूस के उद्योग, संस्कृति और धर्म का प्रमुख केंद्र है। इसे रूस की तीसरी राजधानी या खेल राजधानी भी कहा जाता है। रूस, कजान में कई अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों की मेजबानी कर चुका है। आर्थिक रूप से कजान एक पावरहाउस है। यह शहर रूस के प्रमुख ट्रक निर्माता कामाज का घर है और यात्री हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कजान के इंजीनियरिंग, कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग काफी समृद्ध हैं। 

Leave a Reply

Next Post

महा विकास अघाड़ी में आई दरार! संजय राउत का बड़ा संकेत- पार्टी अकेले लड़ सकती है बीएमसी चुनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 दिसम्बर 2024। महाराष्ट्र में सियासी गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है। इस बीच, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में अकेले उतर सकती है, हालांकि वे महा विकास आघाड़ी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं