सुनील गावस्कर ने फाइनल के लिए चुनी भारतीय टीम की प्लेइंग-11, बताया क्यों हुआ अजिंक्य रहाणे का चयन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। टीम इंडिया में लंबे समय बाद अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई। वह चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। रणजी ट्रॉफी के बाद आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद रहाणे का चयन हुआ है। टीम चयन से भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री खुश हैं तो सुनील गावस्कर ने अपनी प्लेइंग-11 भी चुन ली है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में कहा, ”भारतीय टीम में एक बस इसी बदलाव की आवश्यकता थी। टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की जगह दूसरा खिलाड़ी चाहिए था। रहाणे टीम में आईपीएल में अपनी फॉर्म की वजह से नहीं चुने गए हैं। वह रणजी में शानदार खेल से टीम में आए हैं। उन्होंने मुंबई के लिए घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। अब यह बड़ा सवाल है कि प्लेइंग-11 में कौन चुना जाएगा? फाइनल मुकाबले में विकेटकीपर केएस भरत होंगे या केएल राहुल। इसे लेकर हमें इंतजार करना होगा।

भारत के पूर्व कप्तान गावस्कर ने फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग-11 भी चुनी है। उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को ओपनर के तौर पर चुना है। उनके बाद चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को रखा है। विकेटकीपिंग के लिए गावस्कर ने केएस भरत की जगह केएल राहुल को चुना है। अक्षर पटेल को उन्होंने टीम में नहीं रखा है। रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को गावस्कर ने अपनी प्लेइंग-11 में रखा है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए सुनील गावस्कर द्वारा चुनी गई प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुनी गई भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

पिछली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह के दंगे वाले बयान पर कांग्रेस ने कराई एफआईआर, शिवकुमार बोले- वो ऐसा कैसे बोल सकते हैं?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि अगर राज्य में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल