सम्मेद शिखर बचाने के लिए नौ दिन से अनशन पर बैठे जैन मुनि का निधन, केंद्र के फैसले से थे नाराज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 03 जनवरी 2023। जयपुर के सांगानेर स्थित जैन समाज के मंदिर में सम्मेद शिखर को बचाने के लिए मुनि सुज्ञयसागर अनशन पर बैठ गए थे। नौ दिनों बाद यानी मंगलवार को मुनि सुज्ञयसागर का निधन हो गया। मुनि सुज्ञयसागर को सांगानेर में श्रमण संस्कृति संस्थान में समाधि दी जाएगी। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के अध्यक्ष भागचन्द्र जैन ने बताया कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के बाद से मुनी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। उन्होंने सम्मेद शिखर को बचाने के लिए बलिदान दिया है। मुनीश्री सम्मेद शिखर से भी जुड़े हुए थे। इन्हें सांगानेर में श्रमण संस्कृति संस्थान में समाधि दी जाएगी। बता दें कि झारखंड के गिरिडीह जिले में अवस्थित पारसनाथ पहाड़ी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों के बीच सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखरजी के रूप में विख्यात है।

टोंक में भी सोमवार को जैन समाज के लोगों ने सोमवार देर शाम को कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में सैकड़ों लोग हाथों में ‘सम्मेद शिखर बचाओ के स्लोगन’ लिखी तख्तियां लिए नजर आए। खास बात रही कि इस मार्च में सर्व समाज के लोग भी शामिल हुए। जैन समाज के लोगों ने सम्मेद शिखर को जैन तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की। उन्होंने मांग नहीं मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जनवरी 2023। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। लंबे समय बाद भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। बुमराह चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वह टी20 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल