अब रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस और क्यूआर कोड स्कैन कर बनवाएं टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 25 दिसंबर 2023। रेल यात्रियों को टिकट के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने सुविधाएं बढ़ा दी हैं। 308 स्टेशनों पर यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मशीन लगवाई हैं। 24 स्टेशनों पर 75 जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक तथा 261 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट तैनात किए गए हैं। 74 स्टेशनों पर एटीवीएम लगाई गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यूटीएस मशीनें लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर लगाई गईं हैं। इससे यात्रियों को टिकट के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। मोबाइल से यूटीएस एप से भी टिकट बुक करना आसान हो गया।

अब स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके भी यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। 146 स्टेशनों पर क्यूआर कोड की सुविधा दी गई है। अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने के लिए 74 स्टेशनों पर 107 आटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीनें (एटीवीएम) भी लगाई गईं है। 35 केंद्रों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र खोले गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

नौसेना की जांच शुरू, हमले वाली जगह भेजे युद्धपोत और विमान; ड्रोन हमलों के बाद भारत सतर्क

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 दिसंबर 2023। पहले लाल सागर और फिर अरब सागर में जहाजों पर ड्रोन हमलों के बाद भारत पूरी तरह सतर्क हो गया है। भारतीय नौसेना दक्षिणी लाल सागर में हुए ड्रोन हमले से बिगड़े हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल