भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जनवरी 2023। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। लंबे समय बाद भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। बुमराह चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वह टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह का भारतीय टीम में शामिल होना भारत के लिए अच्छी खबर है। पीठ की चोट के चलते बुमराह सितंबर 2022 से टीम इंडिया से बाहर थे। चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। नेशनल क्रिकेट में एकेडमी में ट्रेनिंग के बाद जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। वह जल्द ही भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। 29 साल के जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मैच 25 सितंबर को खेला था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं, अपना आखिरी वनडे मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई को खेला था। बुमराह के आने से भारतीय तेज गेंदबाजी और मजबूत हुई है। टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारत को बुमराह की कमी खली थी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले पाए थे।

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। हालांकि, टी20 सीरीज में बुमराह नहीं खेलेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे, 10 जनवरी, गुवाहाटी
दूसरा वनडे, 12 जनवरी, कोलकाता
तीसरा वनडे, 15 जनवरी, थिरुवनंतपुरम

Leave a Reply

Next Post

चीन की तरफ से ही होती है भारत-तिब्बत सीमा पर घुसपैठ, विवाद सुलझाने के पक्ष में नहीं ड्रैगन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जनवरी 2022। तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख या सिक्योंग, पेनपा शेरिंग ने भारत-तिब्बत सीमा पर घुसपैठ के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, सीमा पर सभी घुसपैठ एकपक्षीय रही हैं और चीन ने ही की हैं। शेरिंग ने कहा कि […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर