पश्चिम बंगाल में कोविड के 7 नए मामले, सभी मरीज स्थिर; राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा- सतर्क रहें…

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 26 मई 2025। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सात नए मामले सामने आए है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में हाल ही में कोविड जैसे लक्षणों के साथ 11 लोगों को भर्ती कराया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सभी मरीज स्थिर हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। विभाग के अनुसार, रविवार को कोलकाता में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए, जिनमें से छह दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में और एक शहर के पूर्वी इलाके में स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में पाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि अधिकांश मरीज खांसी और जुकाम के लक्षणों के साथ आए थे और नियमित कोविड-19 जांच में वायरस के लक्षण पाए गए, जिसके कारण उन्हें आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

शनिवार को सामने आए थे 4 मामले
अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी मरीज स्थिर स्थिति में हैं, किसी को भी आईसीयू में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है और वे वर्तमान में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में कोविड-19 के चार मामले सामने आए थे, जिसमें दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट दो ब्लॉक में रहने वाले एक ही परिवार की 31 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय बच्चा शामिल है। हालांकि, मां और बच्चे दोनों को छुट्टी दे दी गई और उन्हें घर लौटने की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाली एक गर्भवती महिला को कोलकाता के कंकुरगाछी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि रिशरा के एक 15 वर्षीय लड़के को तेज बुखार, खांसी, गंभीर निर्जलीकरण, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण पाए जाने पर शनिवार को कोरोना मामले के रूप में ईएम बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिंता की कोई बात नहीं है: राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने से मना किया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘‘हालांकि राज्य में कोविड के कुछ मामले हैं, लेकिन मरीजों की हालत गंभीर नहीं है और उनमें से कई को घर जाने की अनुमति दे दी गई है।‘’ प्रदेश की स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा,‘‘चिंता की कोई बात नहीं है। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हम तैयार हैं, लेकिन सभी को सतकर् रहना होगा।‘’ स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीन की बांग्लादेश में बढ़ती घुसपैठ पर भारत अलर्ट; सिलीगुड़ी कॉरिडोर किले में तबदील, S-400 और राफेल तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2025। भारत ने देश की पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है। खासकर चीन और बांग्लादेश की बढ़ती सैन्य और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए, भारत ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी कॉरिडोर में अपनी सुरक्षा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं