भूख पर भारी मौत… राहत सामग्री की जद्दोजहद में फलस्तीनी; इस्राइली सेना की गोलीबारी में 36 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अल-बलाह 11 जून 2025। इस्राइल-हमास युद्ध का दंश झेल रहे फलस्तीनी भूख से तड़प रहे थे। संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों के दबाव के बाद जब इस्राइल ने सहायता सामग्री भेजना शुरू किया तो फलस्तीनी का सब्र टूट रहा है। आलम यह है कि गाजा में वितरण केंद्रों पर राहत सामग्री पाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। फलस्तीनियों को काबू में करने के लिए इस्राइली सेना लगातार गोलीबारी कर रही है। मंगलवार को गाजा में सहायता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे फलस्तीनियों पर एक बार फिर गोलीबारी की गई। इसमें 36 लोग मारे गए और 207 घायल हो गए। नासेर अस्पताल ने बताया कि दक्षिणी गाजा में राफा के आसपास सहायता प्राप्त करने का प्रयास करते समय कम से कम आठ लोग मारे गए। वहीं उत्तरी गाजा में दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई और कम से कम 130 लोग घायल हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक इस्राइली सेना ने मध्य गाजा में सहायता स्थल से कुछ दूरी पर सुबह करीब दो बजे गोलीबारी की। भोजन की आस में भीड़ से बचने के लिए ये फलस्तीनी कई घंटे पहले सहायता केंद्र पर पहुंचे थे।

इस्राइली सेना ने कहा कि उसने संदिग्धों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। उसने कहा कि वे सहायता स्थल के खुलने के समय से पहले ही उसके सैनिकों की ओर बढ़ गए थे। इजरायली और अमेरिकी समर्थित गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन द्वारा संचालित सहायता स्थलों के पास हुई गोलीबारी में अब तक कम से कम 163 लोग मारे गए और 1,495 घायल हो गए। बुरेज शरणार्थी शिविर के निवासी मोहम्मद अबू हुसैन ने बताया कि इस्राइली ड्रोन और टैंकों ने गोलीबारी की। उन्होंने देखा कि गोली लगने से पांच लोग घायल हो गए। वहीं गाजा शहर में इजरायली हमले में तीन फलिस्तीनी चिकित्सक मारे गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा के चिकित्सक गाजा शहर के जाफा स्ट्रीट में एक घर पर हुए इस्राइली हमले का जवाब दे रहे थे, तभी दूसरा हमला इमारत पर हुआ। 

अकाल के कगार पर गाजा
इस्राइल की नाकाबंदी और सैन्य कार्रवाई ने गाजा को अकाल के कगार पर पहुंचा दिया है। इस्राइल और अमेरिका का कहना है कि उन्होंने नई खाद्य वितरण प्रणाली की शुरुआत हमास को मानवीय सहायता चुराने और उसका उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण में करने से रोकने के लिए की है। जबकि संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि किसी भी व्यवस्थित तरीके से सहायता पहुंचाने का कोई सबूत नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

विरोध प्रदर्शन के बाद कार्रवाई, सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के आरोप में मैतेई संगठन का नेता गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 11 जून 2025। मणिपुर में मैतेई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन और हिंसा के मामलों में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के आरोप में मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल को गिरफ्तार किया है। […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार