ईडी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- BJP-RSS के कंट्रोल में हैं सारी संस्थाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अगस्त 2022। कांग्रेस नेता राहुत गांधी ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को संस्थाओं के जरिए बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पार्टी के महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष संस्थाओं के माध्यम से ही लड़ता है और आज उन्हें बर्बाद किया जा रहा है। ये सभी संस्थान फिलहाल सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सरकार ने यहां अपने लोगों को बिठा रखा है। 

राहुल गांधी ने कहा, ‘देश का कोई भी संस्थान आज स्वतंत्र नहीं है और उन पर आरएसएस का कंट्रोल है। हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं बल्कि हिन्दुस्तान के पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर से लड़ रहे हैं। अगर कोई दूसरे राजनीतिक दल को सपोर्ट करना चाहे तो उसके पीछे ईडी लगा दी जाती है और उसे डराया धमकाया जाता है। यही वजह है कि विपक्ष के मजबूती से खड़े होने के बाद भी बहुत असर नहीं दिख रहा है।

‘जो 70 साल में बनाया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया’
कांग्रेस नेता ने कहा कि अब यह वक्त है कि जनता ही आगे आए। ऐसा माहौल बन गया है कि खड़गे को संसद सत्र के बीच से ही ईडी ने पूछताछ के लिए बुला लिया। राहुल ने कहा, ‘लोकतंत्र की मौत हो रही है। जो इस देश ने 70 साल में बनाया उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। आज देश में लोकतंत्र नहीं है।

‘बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही सरकार’
राहुल गांधी ने कहा कि आज चार लोगों की तानाशाही है। पूरा देश इसे जानता है। हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है। सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की तैयारी
कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना है। मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। उधर, दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन से जंग में दुनिया का घाटा, पर भारत का कुछ नहीं जाता; रूस से सस्ते तेल की खरीद ने तोड़ा रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अगस्त 2022। इसी साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस ने अटैक कर दिया था। इसके बाद अमेरिका, यूरोप समेत दुनिया के कई देशों ने उस पर आर्थिक प्रतिबंध लागू किए थे। इसके चलते रूस तेल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं