हनुमान अंश अब तेलुगु में रिलीज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 02 अक्टूबर 2026। फिल्म ‘हनुमान अंश’ 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। मामूली से बजट में बनी इस फिल्म ने चौंकाने वाला बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किया है। भारत के बाद इसे विदेशों में रिलीज किया गया। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 400 करोड़ रुपये हो चुका है। अभी इस आंकड़े में और इजाफा होने की पूरी संभावना है, क्योंकि अब यह फिल्म साउथ में रिलीज हो रही है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ हिंदी पट्टी के बाद अब तेलुगु भाषा में दस्तक देने को तैयार है। आज शुक्रवार को होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर रिलीज डेट का एलान किया है। यह फिल्म 09 अक्तूबर को तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कैप्शन लिखा है, ‘फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु दर्शकों के लिए आ रही है’।

होम्बले फिल्म्स ने संभाला जिम्मा
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की तेलुगु रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इस फिल्म के तेलुगु वर्जन को पहले 18 सितंबर को रिलीज किया जाना था। मगर, ऐसा हो नहीं पाया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले उम्मीद थी कि त्रिविक्रम श्रीनिवास अपने ‘फॉर्च्यून फोर सिनेमाज’ बैनर के तहत तेलुगु वर्जन पेश करेंगे। हालांकि, फिल्ममेकर के करीबी एक सूत्र के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ टीम के साथ डील टूटने के बाद वे रिलीज से अलग हो गए। हैदराबाद में 15 सितंबर को होने वाला तेलुगु टीजर लॉन्च इवेंट भी आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया। सूत्रों ने पुष्टि की कि त्रिविक्रम अब तेलुगु रिलीज से नहीं जुड़े रहेंगे। अब होम्बले फिल्म्स तेलुगु रिलीज की जिम्मेदारी संभाल रही है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस

  • नई रिलीज डेट सामने आ गई है। तेलुगु भाषी दर्शक भी अब इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।
  • यह फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। 
  • इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 317.94 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 414.06 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Next Post

संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो: राहुल गांधी ने लॉन्च किया 'सत्याग्रह' पोर्टल

शेयर करेदेशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देशभर में चल रहे अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों की जानकारी को एक जगह […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस