पक्के नागरिकों की नौकरी कच्ची क्यों? राहुल गांधी ने DTC कर्मचारियों से संवाद का वीडियो साझा किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 सितंबर 2024। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को डीटीसी कर्मचारियों की समस्याओं को रेखांकित किया और कहा कि जो लोग प्रतिदिन लाखों यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाते हैं, उन्हें बदले में केवल ‘अन्याय’ का सामना करना पड़ता है। दिल्ली परिवहन सेवा (डीटीसी) के कर्मचारियों के साथ पिछले सप्ताह हुई बातचीत और बस में सफर का वीडियो साझा करते हुए गांधी ने कहा कि डीटीसी कर्मचारी सरकार से पूछ रहे हैं कि यदि वे स्थायी नागरिक हैं तो उनकी नौकरियां अस्थायी क्यों हैं।

‘न स्थिर आय और न ही स्थाई नौकरी’
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक सुखद बस यात्रा के अनुभव के साथ डीटीसी कर्मचारियों से संवाद कर उनकी दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी ली।” उन्होंने कहा, ‘‘न सामाजिक सुरक्षा, न स्थिर आय और न ही स्थाई नौकरी…। ठेके पर मजदूरी ने एक बड़ी ज़िम्मेदारी के काम को मजबूरी के मुकाम पर पहुंचा दिया है।” गांधी ने कहा कि ड्राइवर और कंडक्टरों को अनिश्चितता के अंधेरे में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है, तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार तैनात होमगार्ड छह महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस उपेक्षा से त्रस्त होकर देश भर के सरकारी कर्मचारियों की तरह डीटीसी कर्मचारी भी लगातार निजीकरण के डर के साए में जी रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये वह लोग हैं जो भारत को चलाते हैं। प्रतिदिन लाखों यात्रियों के सफर को सुगम बनाते हैं – मगर समर्पण के बदले उन्हें कुछ मिला है तो सिर्फ अन्याय। मांगें स्पष्ट हैं – समान काम, समान वेतन, पूरा न्याय!” पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये कर्मचारी भारी मन और दुखी दिल से सरकार से पूछ रहे हैं कि वे नागरिक पक्के हैं तो उनकी नौकरी कच्ची क्यों?

वीडियो में राहुल गांधी एक ड्राइवर के साथ उबर की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस ड्राइवर के साथ उन्होंने कुछ दिनों पहले यात्रा की थी और बाद में सरोजिनी नगर बस डिपो के पास उस स्थान पर गिग वर्कर्स की समस्याओं को रेखंकित करते हुए एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने पिछले बुधवार को ड्राइवरों, कंडक्टरों और मार्शलों के साथ बातचीत की थी। गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में अपनी बातचीत और बस में सफर की तस्वीरें भी साझा की थीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘ड्राइवर और कंडक्टर भाइयों और दिल्ली में बस मार्शलों के साथ एक बैठक और चर्चा हुई और फिर डीटीसी की बस में एक मजेदार सवारी हुई। अपने प्रियजनों के साथ उनके मुद्दों पर बात!” 

Leave a Reply

Next Post

जम्मू के आर्मी बेस कैंप पर आतंकी हमला, एक घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 02 सितंबर 2024। जम्मू-कश्मीर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि जम्मू के सुंजवां बेस कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया है। इस दौरान एक जवान के भी घायल होने की खबर मिली है। जम्मू-कश्मीर में जल्द ही […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम