‘बिहार में शराबबंदी है, पर जहरीली शराब…’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीए सरकार को घेरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 17 अक्टूबर 2024। बिहार के सारण और सीवान में जहरीली शराब कांड पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार जोरों पर है। सीवान और सारण में जहरीली शराब पीने से कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में चार सीवान और दो सारण के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी थी। 

प्रियंका गांधी ने एनडीए सरकार को घेरा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहरीली शराब कांड पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती  हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।” उन्होंने आगे कहा, “बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे आये दिन मौतें होती हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।

सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने इस घटना पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, “बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे जानकारी मिली कि मगहर व औरिया पंचायत में रहस्यमय परिस्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की एक टीम को इलाके में भेजा गया। अन्य 12 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई।” उन्होंने आगे बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। गांववालों का कहना है कि इन लोगों ने मंगलवार को जहरीली शराब का सेवन किया था, जिसके बाद वे बीमार हो गए।

Leave a Reply

Next Post

'हरियाणा में मिली हार का असर महाराष्ट्र चुनाव में नहीं दिखेगा', शरद पवार का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राकांपा-एसपी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों का असर अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा। दरअसल, हरियाणा में भाजपा ने कांग्रेस को हराकर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक