करहल में युवती की हत्या: परिजनों का आरोप, भाजपा को वोट देना चाहती थी बेटी…इसलिए कर दिया कत्ल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैनपुरी 20 नवंबर 2024। मैनपुरी के करहल के कस्बा की रहने वाली एक युवती की हत्या करने के बाद लाश को बोरे में बंद कर नगला अंती के पास फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर ली। सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। परिजनों का आरोप है कि बेटी भाजपा को वोट देना चाहती थी। उसे रोकने के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई। करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार की सुबह कस्बा पुलिस जहां चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थी। इस बीच प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी को सूचना मिली कि नगला अंती के पास एक बोरे में किसी युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार युवती मंगलवार से गायब थी और कस्बा के कुछ लोगों के साथ उसे देखा गया था।  युवती के लापता होने के बाद परिजन तलाश कर रहे थे।

बुधवार की शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गई। युवती का मां का आरोप है कि बेटी मतदान को लेकर काफी उत्साहित थी। वो भाजपा को वोट देना चाहती थी। वहीं आरोपी युवकों द्वारा उसका विरोध किया गया। बेटी अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी वजह से उसका अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी गई। 

मामले की जानकारी देते हुए एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि करहल से एक 23 वर्षीय युवती गुमशुदा हुई थी, जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। युवती के पिता के द्वारा दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया गया है। दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है। उनके माता-पिता के द्वारा बयान दिया गया है कि भाजपा को वोट देने से रोकने के कारण उस लड़की की हत्या की गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

'पड़ोसी किसी भी कीमत पर हमें सुरक्षा परिषद का सदस्य नहीं बनने देना चाहते', भारतीय राजदूत ने साधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जिनेवा 20 नवंबर 2024। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार करने की मांग दोहराई है। उन्होंने ये भी कहा कि सुरक्षा परिषद में बदलाव की रफ्तार बेहद धीमी है और भारत इससे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं