ओडिशा के जाजपुर में सड़क दुर्घटना, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की दर्दनाक मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 25 फरवरी 2023। ओडिशा के जाजपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक खड़े ट्रक से मिनी ट्रक भिड़ गई। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी सात लोग पश्चिम बंगाल के थे। जाजपुर के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

एसपी ने कहा, ‘हमने मृतकों के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है और वे जाजपुर के रास्ते में हैं। सभी मृतक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।’ जाजपुर के कलेक्टर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। धर्मशाला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि पोल्ट्री सामान लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रही मिनी ट्रक एनएच-16 पर नेउलपुर इलाके में खड़े ट्रक से शनिवार तड़के कोहरे के कारण टकरा गया। इसके चलते मिनी ट्रक में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। 

वड़ोदरा में दो कारों की आपस में भिड़ंत, दो बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच की मौत

वड़ोदरा। गुजरात के वड़ोदरा में दो कार की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में एक दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी। 

Leave a Reply

Next Post

नीतीश विकासवादी से अवसरवादी बने, पीएम बनने की इच्छा ने उन्हें बदल दिया, शाह का RJD-JDU पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 25 फरवरी 2023। जहां एक ओर सत्तारूढ़ महागठबंधन पूर्णिया में एक मंच पर जुटकर भाजपा मुक्त भारत बनाने की घोषणा करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर शनिवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बगहा में पहुंचकर जदयू-राजद गठबंधन को पानी-तेल का […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान