राज्य के पढ़ना-लिखना अभियान की वार्षिक कार्ययोजना केन्द्रीय अनुमोदन बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत : पांच वर्ष में प्रदेश के एक तिहाई असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 अक्टूबर 2020। बुनियादी साक्षरता पर केन्द्रित पढ़ना-लिखना अभियान छत्तीसगढ़ में भी संचालित किया जाएगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग की सचिव श्रीमती अनिता करवल की अध्यक्षता में आयोजित परियोजना अनुमोदन बोर्ड की ऑनलाईन बैठक में छत्तीसगढ़ के पढ़ना-लिखना अभियान की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई वार्षिक कार्ययोजना छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में संचालित की जाएगी। इस वर्ष बचे हुए समय में ढ़ाई लाख निरक्षरों को साक्षर किया जाएगा और अगले पांच वर्षों में प्रदेश के एक तिहाई असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य है।

छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से राज्य साक्षरता मिशन के संचालक एवं सदस्य सचिव श्री डी. राहुल वेंकट ने पढ़ना-लिखना अभियान की कार्ययोजना की प्रस्तुति दी। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के आकांक्षी जिलों, नक्सल प्रभावित जिलों, राष्ट्रीय एवं राज्य की साक्षरता दर से कम औसत वाले जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान में नवाचारी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक डी. राहुल वेंकट द्वारा विगत 19 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता और डाईट के प्राचार्यों की ऑनलाईन बैठक लेकर पढ़ना-लिखना अभियान की जानकारी प्रदान करते हुए उनसे अपने-अपने जिले की कार्ययोजना का प्रस्ताव मंगाया था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्य सचिव आर.पी. मंडल व अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने बूढ़ा तालाब कायाकल्प योजना का किया निरीक्षण

शेयर करेरमणीक केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 अक्टूबर 2020। मुख्य सचिव आर. पी. मंडल एवं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे बूढ़ा तालाब विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़