विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर सेवानिवृत्त शिक्षिका से 23.70 लाख की ठगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनूपपुर, 13 अगस्त 2026। अनूपपुर में विदेशी गिफ्ट भेजने और उसे एयरपोर्ट पर कस्टम द्वारा पकड़े जाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अनूपपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका से करीब 23.70 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 11 अनूपपुर निवासी 64 वर्षीय डुम्मी पडवार ने शिकायत में बताया कि करीब चार माह पहले उनकी फोन पर अमन प्रीत नामक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को इंग्लैंड में कारोबार करने वाला बताते हुए पीड़िता को बड़ी बहन बताया और रक्षाबंधन पर गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर दिल्ली एयरपोर्ट, आगरा पुलिस और कस्टम अधिकारी बनकर गिफ्ट के नाम पर लगातार रकम जमा कराई। कभी एयरपोर्ट शुल्क, कभी दस्तावेज, टैक्स और सामान को जिले से बाहर ले जाने की अनुमति के नाम पर पीड़िता से अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए।

शिकायत के मुताबिक 19 जून से 2 जुलाई के बीच कई बार रकम जमा कराने के बाद जब आरोपियों ने दोबारा बड़ी रकम की मांग की, तब पीड़िता को ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि अमन प्रीत से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई थी और वह उसका वास्तविक नाम-पता भी नहीं जानती है। शिकायत में कुल 23 लाख 70 हजार 900 रुपये की ठगी का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

2023 में हुई थी सेवानिवृत्त
शिकायत में महिला ने बताया कि वह शासकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय बस्ती से 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत हुई है। इसके बाद सेवानिवृत्ति से प्राप्त हुई राशि और पेंशन के सहारे वह जीवन यापन कर रही थी। साइबर ठगों द्वारा महिला को जेल जाने का डर दिखा करके उसकी सारी जमा पूंजी अपने खातों में डलवा ली गई।

बहन बनाकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम
महिला द्वारा बताया गया कि अमन प्रीत नाम के युवक का उसके पास लगभग 4 महीने पहले फोन आया था। इसने बताया कि उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है और इंग्लैंड में रहकर वह अपना बिजनेस संभाल रहा है तथा महिला को वह अपनी बड़ी बहन की तरह मानता है। रक्षाबंधन के लिए अमन प्रीत के द्वारा महिला को एक गिफ्ट भेजने की बात कही गई। जहां साइबर फ्रॉड ने सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक करोड़ 75 लाख रुपये कीमती सामान की रसीद नहीं होने पर 70000 देने को कहा। फिर अलग-अलग नंबर से 20 किस्तों में 23 लाख 70 हजार 900 रुपए की ठगी कर ली गई।

सिर्फ 80 हजार रुपए फ्रीज
इस मामले पर थाना प्रभारी संजय अशोक एक्का ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा इस पर की गई पड़ताल में पाया गया कि जिन हाथों में राशि ट्रांसफर की गई थी उनसे दर्जनों खातों में यह राशि ट्रांसफर कर दी गई और आहरित कर लिए गए। सिर्फ 80 हजार रुपए एक खाते में जमा होने पर उसे फ्रीज करने की कार्यवाही की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

इंदौर की 9वीं की छात्रा ने नेशनल तैराकी में रचा इतिहास, जयपुर में जीता गोल्ड मेडल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 13 अगस्त 2026। इंदौर की कक्षा 9वीं की होनहार छात्रा हारमनी जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंदौर शहर और मध्यप्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। जयपुर में आयोजित 42वीं सब-जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल की […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस