मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ, 01 अक्टूबर 2026। मेरठ का सौरभ हत्याकांड: साल 2016 में सौरभ रस्तोगी और मुस्कान की मुलाकात हुई थी। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने शादी कर ली। 2019 में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया। कुछ साल बाद मुस्कान की जिंदगी में बचपन के दोस्त साहिल की वापसी हुई। साहिल से रिश्ते के बाद 2021 में मुस्कान और सौरभ के बीच तलाक तक बात पहुंची थी।

मेरठ के सौरभ राजपूत और मुस्कान की कहानी की शुरुआत मोहब्बत से हुई। दोनों ने परिवार की सहमति के बाद शादी की और उनके घर बेटी पीहू ने जन्म लिया लेकिन कुछ साल बाद मुस्कान की जिंदगी में बचपन का परिचित साहिल दोबारा आया। इसके बाद रिश्तों में ऐसा बदलाव आया कि बात तलाक तक पहुंच गई और आखिरकार सौरभ की हत्या कर दी गई।

मुस्कान और साहिल बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित विवेकानंद स्कूल में आठवीं कक्षा तक साथ पढ़ाई की थी। आठवीं के बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में चले गए और इसके बाद उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करते थे। सौरभ के घर के पास ही मुस्कान के नाना अनिल रस्तोगी रहते थे। अनिल रस्तोगी ज्योतिषी थे। मुस्कान अक्सर ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा मोहल्ले से अपने नाना के घर आती थी। सौरभ का भी अनिल रस्तोगी के घर आना-जाना था। इसी दौरान 2016 में सौरभ और मुस्कान की मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम हो गया।

परिवार की सहमति के बाद हुई शादी, 2019 में बेटी का जन्म
सौरभ और मुस्कान शादी करना चाहते थे लेकिन शुरुआत में दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। बाद में परिवार के लोग मान गए और 2016 में दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद सौरभ ने नौकरी छोड़ दी और परतापुर की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने लगे।

वर्ष 2019 में बेटी पीहू का जन्म हुआ। इसके कुछ दिन बाद सौरभ लंदन चले गए और वहां अपने दोस्त के साथ बेकरी में नौकरी करने लगे। लंदन में रहने के दौरान सौरभ फोन पर मुस्कान से बातचीत करते थे। मुस्कान वीडियो कॉल के जरिए सौरभ की बेटी से भी बात कराया करती थी।

पुराने परिचित साहिल की दोबारा हुई एंट्री
इसी दौरान मुस्कान की जिंदगी में साहिल की दोबारा एंट्री हुई। साथ पढ़ने वाले कुछ साथियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसी ग्रुप के माध्यम से मुस्कान और साहिल की फिर बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच पर्सनल चैट होने लगी। इसके बाद शॉप्रिक्स मॉल में दोनों की मुलाकात हुई और फिर बातचीत के साथ मिलना-जुलना भी जारी रहा। दोनों कई बार ऋषिकेश और मसूरी घूमने गए। मामला तब सामने आया जब मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मकान मालिक ने फोन पर इसकी शिकायत सौरभ से की थी।

रिश्ते की जानकारी हुई तो 2021 में तलाक तक पहुंची बात
मुस्कान और साहिल के रिश्ते की जानकारी सौरभ को हुई तो उन्होंने अपने परिवार से बातचीत की। वर्ष 2021 में सौरभ ने तलाक के कागजात भी तैयार करा लिए थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ रहेंगे। इसके बाद भी मुस्कान ने साहिल से मिलना बंद नहीं किया। सौरभ जब मेरठ आते थे तो वह साहिल से नहीं मिलती थी लेकिन सौरभ के जाने के बाद फिर साहिल से मिलने लगती थी।इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था। इसके बाद सौरभ की हत्या कर दी गई।

नवंबर 2024 में बनाई थी सौरभ को मारने की योजना
पुलिस ने घटना का खुलासा किया था तो सामने आया कि मुस्कान और साहिल ने नवंबर 2024 में सौरभ को मारने की योजना बनाई थी। दोनों सौरभ को रास्ते से हटाकर साथ रहना चाहते थे। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए भी उन्होंने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए नवंबर में दोनों गांव-गांव गए और यह पता किया कि जानवर के मरने के बाद उन्हें कहां दबाया जाता है। उनका उद्देश्य सौरभ की हत्या के बाद शव को वहां दबाना था, ताकि किसी को इसका पता न चल सके।

सौरभ राजपूत की हत्या में पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी दोषी करार
मेरठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बुधवार को सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी। हत्या आरोपी मुस्कान और साहिल की जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। अदालत का फैसला सुनने के बाद दोनों रोते हुए अपनी-अपनी बैरक में लौट गए। यह हत्याकांड देशभर में नीले ड्रम कांड से काफी चर्चित रहा है। इंद्रानगर निवासी सौरभ राजपूत ने ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान रस्तोगी से 2016 में प्रेम विवाह किया था। सौरभ लंदन में नौकरी करते थे और पत्नी मुस्कान मेरठ में रहती थी। इसी दौरान मुस्कान का अपने पुराने दोस्त साहिल शुक्ला से करीबी संबंध बन गए। 24 फरवरी 2025 को सौरभ अपनी छह साल की बेटी और पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से घर आए थे। संबंधों में बाधा बनने पर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी। हत्या करने से पहले मुस्कान ने सौरभ के खाने में नशीली दवा मिला दी। जब सौरभ बेसुध हो गए तो मुस्कान ने फोन करके अपने प्रेमी साहिल को घर बुला लिया। दोनों ने मिलकर उस्तरे और चाकू से सौरभ की हत्या कर दी। शव को टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी के साथ घूमने चली गई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को उनके घर से 19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत में 12 मई 2025 को करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल थी थी।

Leave a Reply

Next Post

एलपीजी की कीमतों में उछाल

शेयर करेआज से 70 रुपये से अधिक महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन से ठीक पहले आज कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। तेल-गैस का कारोबार करने वाली कंपनियों ने दाम 60 से 70 रुपये से […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन