पीएम मोदी ने सूरत को दी दोहरी सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग और डायमंड सेंटर का किया उद्घाटन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। पीएम मोदी आज सूरत दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शहर को दोहरी सौगात दी। दरअसल पीएम मोदी ने रविवार को सूरत एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी सूरत के डायमंड सेंटर पहुंचे और उसका उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। बता दें कि सूरत का डायमंड बोर्स दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अंतरराष्ट्रीय डायमंड और ज्वैलरी बिजनेस केंद्र है। यह कच्चे और पॉलिस हीरों के व्यापार का वैश्विक केंद्र होगा। इस सेंटर में ही आयात-निर्यात के लिए कस्टम क्लीयरेंस हाउस बनाया गया है। साथ ही इसमें रिटेल ज्वैलरी के लिए मॉल और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग केंद्र जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

सूरत एयरपोर्ट पर बढ़ीं सुविधाएं
बता दें कि बीते शुक्रवार को ही पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। जिसके बाद सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दर्जा मिल गया। जिसके बाद रविवार को सूरत एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई के लिए उड़ान भरेगा। नई टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन के बाद इस एयरपोर्ट पर 1800 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। नए टर्मिनल के भीतर गुजरात और सूरत शहर की संस्कृति से संबंधित चित्र दर्शाए गए हैं। इस परियोजना की कुल लागत 353.25 करोड़ रुपये है। एयरपोर्ट पर एक नई पार्किंग भी बनाई गई है। 

डायमंड बूर्स दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग
वहीं सूरत के डायमंड सेंटर को दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बताया जा रहा है। जिसके चलते सूरत डायमंड बूर्स का नाम पहले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। यह बिल्डिंग 67 लाख स्कवायर फीट में बनी है और इसे बनाने में करीब 3500 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस बिल्डिंग में एक साथ 4500 डायमंड ट्रेडिंग ऑफिस काम कर सकते हैं। इस पूरी इमारत में 15-15 फ्लोर के 9 टावर बनाए गए हैं, जिनमें 300 स्कवायर फीट से लेकर एक लाख स्कवायर फीट तक के ऑफिस स्पेस बनाए गए हैं। डायमंड बूर्स को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से प्लैटिनम रेटिंग भी मिली है। 

Leave a Reply

Next Post

'विरासत में मिली सीमा से जुड़ी चुनौतियां, भावी खतरों की परख बेहद जरूरी'; सेना प्रमुख का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाओं को “अप्रत्याशित की अपेक्षा करें” की कहावत के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत है। उन्होंने भू-राजनीतिक परिदृश्यों और सुरक्षा चुनौतियों के बारे में सेना के जागरूक रहने की […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार