मैंने तो मर्डर कर दिया, अब तो मैं जेल जाऊंगा… हत्या के वक्त यही गुनगुना रहा था नाबालिग हत्यारा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 नवंबर 2023। दिल्ली को दहला देने वाले वेलकम हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि हत्या के दौरान नाचते हुए नाबालिग हत्यारा गुनगुनाता भी रहा था। वह ‘मैंने तो मर्डर कर दिया, अब तो मैं जेल जाऊंगा…’। यूसुफ (17) हत्याकांड में शामिल नाबालिग आरोपी मंगलवार रात हत्या करने के दौरान नाचते हुए बस यही कह रहा था। उसे पुलिस का भी डर नहीं था। संकरी गली में आरोपी बेहद दरिंदगी के साथ यूसुफ पर वार कर रहा था।

वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूसुफ पर 50 नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा वार किए थे। हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसने भी वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद से वेलकम जनता कॉलोनी के लोग भी बुरी तरह दहशत में हैं। घटनास्थल की संकरी गली में सन्नाटा पसरा है। गुरुवार को मीडिया के वहां पहुंचने पर ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद ही रखे। बड़ी मुश्किल से एक महिला ने बताया कि वारदात के समय आरोपी हंसता हुआ नाच रहा था। 

कोई उसकी तरह बढ़ता तो वह चाकू लेकर उसे दौड़ा रहा था। हत्याकांड के बाद आरोपी वहां से बड़े ही आराम से चला गया। करीब 2 मिनट 23 सेकंड के दिल दहला देने वाले वीडियो में नाबालिग नारंगी रंग के चाकू को लहरा-लहराकर लोगों को ललकार भी रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूसुफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाद में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार ही जेजे बोर्ड में पेश कर दिया था। यहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के चेहरे पर हत्याकांड के बाद जरा भी डर या पछतावा नहीं था, बल्कि वह यही कहे जा रहा था कि कुछ दिन बाद दोबारा बाहर आ जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

उत्तरी सेना प्रमुख बोले- राजोरी-पुंछ में 20 से 25 आतंकी सक्रिय, दहशतगर्दों में रिटायर्ड पाक सैनिक भी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर 24 नवंबर 2023। उत्तरी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि सीमा पार से भारत में आए कुछ आतंकवादी सेवानिवृत्त पाकिस्तानी सैनिक भी हैं। उनके अनुमान के मुताबिक, राजोरी और पुंछ के साथ लगते इलाकों में अभी भी 20 […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान