खिलाड़ी विशाल के परिजनों का बजरंग पूनिया को चैलेंज, कुश्ती में हराने पर 27 लाख व एक भैंस देने का एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया का बिना ट्रायल के चयन करने का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में खिलाड़ा विशाल कालीरामण के परिजनों व समर्थकों ने बजरंग पूनिया को चुनौती दी है। विशाल को हराने पर परिजनों ने बजरंग पूनिया को 27 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। वहींं, विशाल के पिता का कहना है कि वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे और बजरंग को एशियन गेम्स में नहीं जाने देंगे। इस मामले को लेकर बीते दिनों जींद में महापंचायत हुई जोकि बेनतीजा रही। जिसके बाद सिसाय गांव में यह निर्णय लिया गया कि बजरंग पूनिया अगर खिलाड़ी विशाल को कुश्ती में रहा देते हैं तो गांव बजरंग पूनिया को 27 लाख रुपये नकद, एक कार, एक भैंस देकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेगी। इसके लिए पंचायत की ओर से 10 दिन का समय दिया गया है। पंचायत में फैसला लिया गया कि बजरंग पूनिया को बिना ट्रायल के एशियन गेम्स में भेजने के विरोध में वह दिल्ली में धरना देंगे। इसके लिए परमिशन भी मांगी गई है। जैसे ही परमिशन मिलती है तो वे धरना देने का काम करेंगे। 

विशाल कालीरामण के पिता सुभाष चंद्र का कहना है कि विशाल दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहा है। उसे हम डिस्टर्ब नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशाल ट्रायल में प्रथम आया था। अब पुरे गांव ने ऐलान किया है कि वह विशाल के साथ है। विशाल के लिए लड़ाई लडेंगे और बजरंग को विशाल से बिना लड़े एशियन गेम्स में नहीं जाने देंगे।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 12 सितम्बर 2023। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के यह हादसा हुआ। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल