सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड ट्रेक जुड़ेगा सुपर काॅरिडोर से, जमीन से 20 मीटर नीचे टनल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 18 नवंबर 2026। इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। इस ट्रैक पर मेट्रो का संचालन निर्माण पूरा होने के बाद ही शुरू होगा, लेकिन एयरपोर्ट का मेट्रो स्टेशन सिंहस्थ से पहले मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक से जुड़ जाएगा, ताकि एयरपोर्ट पर सिंहस्थ के दौरान आने वाले यात्री मेट्रो से इंदौर-उज्जैन रोड के स्टेशन तक जा सकें।सुपर कॉरिडोर जंक्शन तक ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। ट्रैक को अंडरग्राउंड स्टेशन से जोड़ने के लिए स्लोप में बनाया जा रहा है।

जिस हिस्से में खुदाई की जा रही है, वह चट्टानी क्षेत्र है। मशीन जमीन से 20 मीटर नीचे 5.8 मीटर व्यास की सुरंग बना रही है, जिसके भीतर से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। अब तक 100 मीटर क्षेत्र में सुरंग तैयार हो चुकी है। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन का काम भी चल रहा है।

मशीन एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के बीच साढ़े तीन किलोमीटर लंबा रूट तैयार करेगी। इस हिस्से में चार स्टेशन भी बनाए जाएंगे। मल्हारगंज में भी स्टेशन बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट स्टेशन एलिवेटेड कॉरिडोर के अलावा मल्हारगंज स्टेशन से भी जुड़ेगा। मेट्रो के इस अंडरग्राउंड हिस्से को शहर की पश्चिमी दिशा के ट्रैक से जोड़ा जाएगा। इसके बाद मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मेट्रो गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक चलाई जा रही है, लेकिन इस रूट पर मेट्रो को यात्री नहीं मिल रहे हैं। ट्रेनों के कोच खाली रहते हैं। इस कारण मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन अब एयरपोर्ट को मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ने पर जोर दे रहा है।

Leave a Reply

Next Post

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात

शेयर करेग्रामीण नलजल योजना के नए नियम मंजूर इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सीएम हाउस में आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसमें कई अहम निर्णय पर मुहर लगी। 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के ग्रामीण […]

You May Like

अब मरीजों से प्रदूषण शुल्क भी वसूल रहे निजी अस्पताल....|....विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका....|....लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आईटी की रेड....|....22 किलोग्राम गांजा तस्करी में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा....|....साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात....|....सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड ट्रेक जुड़ेगा सुपर काॅरिडोर से, जमीन से 20 मीटर नीचे टनल....|....रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन....|....भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित....|....नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: नवजात को पानी पिलाना, काजल लगाना सही या गलत?....|....सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो