अजीत कुमार ने बेल्जियम में लहराया भारत का झंडा, कार रेस में पोडियम फिनिश किया हासिल; टॉप पोजीशन्स में रही टीम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2026। साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार केवल फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि एफ1 रेसिंग के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। वे रेसिंग के लिए काफी समर्पित नजर आते हैं। अब उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसके बाद से ही एक्टर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

कार रेस में हासिल किया पोडियम फिनिश 
हाल ही में बेल्जियम के मशहूर सर्किट दे स्पा-फ्रैंकोरचैम्प्स में आयोजित एक इंटरनेशनल कार रेस में अजीत कुमार और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम फिनिश हासिल किया। उनकी टीम टॉप पोजीशन्स में रही, जो किसी भी रेसर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस जीत के बाद अजीत कुमार ने भारतीय झंडा लहराकर जश्न मनाया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अजीत कुमार की टीम लगातार इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी उनकी टीम दुबई और इटली में हुई रेस में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। 

काफी वक्त से मोटरस्पोर्ट्स में एक्टिव हैं अजीत
एक्टर होने के साथ-साथ अजीत एक पैशनेट रेसर भी हैं और काफी वक्त से मोटरस्पोर्ट्स में एक्टिव हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई और हर कोई इसे भारत के लिए गर्व का पल बता रहा है। कुल मिलाकर, अजीत कुमार ने एक बार फिर दिखा दिया कि मेहनत और जुनून से किसी भी फील्ड में सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

US से जंग के बीच ईरान में बड़ा बदलाव: सरकार के बदले IRGC कर रही फैसले, खबर में दावा- कमांडर वाहिद को मिली कमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेहरान 20 अप्रैल 2026। ईरान को लेकर आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब वहां की सेना और विदेश नीति पर कट्टरपंथी संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का पूरा नियंत्रण हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईआरजीसी के कमांडर अहमद वाहिदी और […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग