मेरठ में सनसनीखेज वारदात, तीन भाइयों को मारी गोली… एक की मौत, छाती में गोली लगने से दो की हालत गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ 09 फरवरी 2025। जानी थाना क्षेत्र के पांचली खुर्द में गोलियां बरसाकर इमरान की हत्या कर दी गई। उसके भाई सलमान को भी छाती में गोली लगी है। खड़ोली निवासी जावेद भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस घायलों का उपचार करा रही है। हत्या करने वाला रिंकू निवासी पांचली खुर्द दो दिन पहले ही जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर छूटकर आया था। पुलिस के अनुसार, पांचली खुर्द निवासी रिंकू पुत्र रामे का गांव के ही दूसरे पक्ष के युवकों से काफी समय से विवाद चला आ रहा था। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से रिंकू जेल में बंद था। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। इसके बाद उसने अपने विपक्षियों से बदला लेने की ठान ली।

शुक्रवार को रिंकू ने पांचली खुर्द में जाकर फायरिंग की थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था। शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे रिंकू ने बात करने के बहाने से पांचली खुर्द निवासी इमरान को डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के निकट बुलाया। यहां उसका इमरान के साथ विवाद हुआ। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान रिंकू ने इमरान पर गोली चला दी। गोली इमरान के सीने में लगी और उसकी वहीं पर मौत हो गई। इसके बाद रिंकू ने उसके साथ आए भाई सलमान और बुआ के लड़के खड़ौली निवासी जावेद पर भी गोली चला दी। इन दोनों के भी सीने में भी गोली लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई करने के आदेश एसपी देहात को दिए हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के नतीजों के बाद संजय राउत की आप और कांग्रेस को नसीहत, इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, ‘यह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों की जिम्मेदारी थी, उन्हें बैठकर सीट बंटवारे पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और चुनाव […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं