लाखों श्रद्धालुओं ने दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, पटना समेत पूरे बिहार के घाटों पर उमड़ी भीड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 20 नवंबर 2023। लोक आस्था का महापर्व छठ आज संपन्न हो गया। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। इधर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। इधर, भगवान भास्कर के इंतजार में करीब चार बजे से व्रती जल में खड़ी दिखीं। फल और प्रसाद से भरा दउरा-सूप लेकर भगवान भास्कर की उपासना की। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठ का प्रसाद खाया और व्रत खोला।

इधर, पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से पूरा घाट गूंज रहा था। छठ घाट पर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। पटना में भी छठ के लिए 100 से अधिक घाट तैयार किए गए हैं। इनमें कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्रु घाट, दीघा घाट, गाय घाट पर काफी भीड़ उमड़ी।

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि पटना में छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है। कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। सभी घाटों पर वॉच टावर भी लगाए गए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या के लिए पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Next Post

ब्राजील में बारिश ने बरपाया कहर, अब तक छह लोगों की मौत, 64 शहरों में आपातकाल घोषित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ब्रासीलिया 20 नवंबर 2023। दक्षिणी ब्राजील में बारिश कहर ढहा रही है। रविवार को मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार यहां बाढ़ और भूस्खलन से पिछले सप्ताह में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। डिप्टी गवर्नर गेब्रियल सूजा ने एक्स पर कहा […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'