एस जयशंकर की इस्राइली मंत्री नीर से मुलाकात, दोनों देश कारोबार-तकनीकी और निवेश को देंगे बढ़ावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 दिसंबर 2024। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्राइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कारोबार, तकनीक और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर बात हुई। इस मुलाकात को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, इस्राइली मंत्री नीर बरकत से व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश सहयोग की क्षमता को मजबूत करने पर बात हुई, हमने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। वहीं, मंत्री बरकत ने दोनों देशों के बीच बेहतर हवाई संपर्क की जरूरत पर बल दिया। इससे व्यापार और पर्यटन में तेजी आएगी। बरकत ने कहा, भारत-इस्राइल सहयोग की संभावनाएं असीमित हैं। हम हर साल मुनाफे में दो अंकों की बढ़ोतरी हासिल कर सकते हैं।

व्यापार को लेकर इस्राइल का फोकस है भारत पर

1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से भारत-इस्राइल के संबंध तेजी से बढ़े हैं, खासकर व्यापार के क्षेत्र में। एशिया में भारत इस्राइल का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। पारंपरिक रूप से दोनों देशों के बीच व्यापार में हीरे, पेट्रोलियम उत्पाद और रसायनों का वर्चस्व रहा है।

भारत और इस्राइल सुधारेंगे हवाई सेवाएं

बरकत ने हालिया संघर्षों के बाद सुरक्षा चिंताओं पर भी बात की और आश्वासन दिया कि इस्राइल यात्रा और व्यापार के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस्राइली एयरलाइन एल अल की निरंतर सेवाएं क्षेत्र की स्थिरता का सुबूत हैं। उन्होंने आगे कहा, हम चाहते हैं कि उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हों, ताकि लोग इस्राइल आएं, घूमें और व्यापार करें। भविष्य में हमें बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की, पार्टी के लिए करेंगे काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसंबर 2024। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और आप विधायक राम निवास गोयल ने गुरुवार को चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने आम आमदी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि वह अब अपनी उम्र […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक