सूखी खांसी से हो गए हैं परेशान? राहत देंगे ये घरेलू नुस्खे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सर्दियों में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है लेकिन इस मौसम में सूखी खांसी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। सूखी खांसी को अंग्रेजी में ड्राई कफ कहा जाता है। इस समस्या से पीछा छुड़ाना आसान बात नहीं है। हालांकि कई आयुर्वेदि‍क उपचार और नुस्खे आपको सूखी खांसी से जल्द राहत दिला सकते हैं। आइए जानते हैं सूखी खांसी को ठीक करने के ऐसे ही कई कारगर घरेलू नुस्खे। 

सूखी खांसी को ठीक करने के इस नुस्खे के लिए आपको चाहिए बस शहद, अदरक और मुलैठी। यह सभी चीजे हर रसोई में बड़ी आसानी से मिल जाती हैं। इन सभी चीजों में हीलिंग प्रोपर्टी मौजूद होने से यह आपकी खांसी ठीक करने के साथ इम्यूनि‍टी बूस्ट करने में भी मदद करती है।  आयुर्वेद‍िक के अनुसार अदरक में मौजूद फलेगम एंट‍ीमाक्रोबायल गुणों से भरपूर है। शहद में डेम्यूलसेंट गुण मौजूद होने से ये गले को राहत पहुंचाता है। इनके अलावा मुलैठी खांसी को ठीक करने में काफी मददगार होती है। 

सूखी खांसी को ठीक करने के लिए ऐसे करें इन नुस्खों का इस्तेमाल –

सूखी खांसी ठीक करने के लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच शहद में जरा सा अदरक का रस मिलाकर पी जाएं। इसके बाद अपने मुंह में मुलैठी की छोटी सी डंडी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपका गला नहीं सूखेगा। मुलैठी सूखे गले और खराश से राहत द‍िलाने का काम करती है। 

इसके अलावा 2 चम्मच शहद को आधे गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। रोजाना इस नुस्खे को अपनाने से सूखी खांसी में आराम मिलता है। 

सूखी खांसी को दूर करने के लिए अनानास काफी लाभदायक फल साबित हो सकता है। क्योंकि, अनानास में ब्रोमलेन एंजाइम होता है, जो कि इस फल के बीच में अधिक मौजूद होता है। ब्रोमलेन एंजाइम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और बोनस के रूप में इसमें म्यूकोलाइटिक गुण भी होते हैं। जिस वजह से यह न सिर्फ एयरवे या गले के टिश्यू में सूजन की वजह से होने वाली सूखी खांसी, बल्कि बलगम वाली खांसी से भी राहत प्रदान करता है। आप खांसी को दूर करने के लिए अनानास के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

पीपल की गांठ को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद में मिलाकर खा लें। रोजाना ऐसा ही करें। इससे कुछ ही दिन में सूखी खांसी ठीक हो जाएगी।  

अगर आपको सूखी खांसी है, तो पानी आपके लिए काफी फायदेमंद घरेलू उपाय हो सकते हैं। क्योंकि, शरीर को हाइड्रेट रखने से गला और एयरवे भी नमीदार रहता है और खांसी को दूर करता है। इसलिए आपको रोजाना आठ गिलास पानी पीना चाहिए और इससे थोड़ा ज्यादा भी पानी पीना बुरी बात नहीं है।

अदरक की एक गांठ को कूटकर उसमें एक चुटकी नमक मिला लें और दाढ़ के नीचे दबा लें। उसका रस धीरे-धीरे मुंह के अंदर जाने दें। 5 मिनट तक उसे मुंह में रखें और फिर कुल्ला कर लें।

मुलेठी का चाय पीने से भी सूखी खांसी में आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए, दो बड़ी चम्मच मुलैठी की सूखी जड़ को एक मग में रखें और इस मग में उबलता हुआ पानी डालें। 10-15 मिनट तक भाप लगने दे। दिन में दो बार इसे लें।

तुलसी के पत्ते को काली मिर्च, मुनक्का, थोड़ा सा आटे का चोकर और मुलेठी के साथ पानी में उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो उसे ठंडा करके छान लीजिए। रात में सोने से पहले गर्म करें और छोड़ी सी चीनी डालकर पिएं। 3 से 4 दिन तक इसे लेने से खांसी पूरी तरह ठीक हो जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में उदारतापूर्वक दान की अपील

शेयर करेसशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों के त्याग, समर्पण और बलिदान को किया नमन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में उदारतापूर्वक दान करने की अपील […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल