प्रभास के ‘पिता’ बनेंगे बड़े स्टार, ‘सालार 2’ में खुलेगा नया राज!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 28 अगस्त 2026। प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम’ पर टिकी हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, एक बड़े और जाने-माने अभिनेता फिल्म में प्रभास के किरदार देवा के पिता धरा शौर्यांग की भूमिका निभाएंगे।

यह किरदार कहानी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पहले भाग के अंत में देवा की पहचान और उसकी वंशावली से जुड़े रहस्य ने आगे की कहानी के लिए कई सवाल खड़े किए थे। ऐसे में पिता के किरदार की एंट्री कहानी को नई दिशा देने के साथ-साथ खांसार की दुनिया में छिपे कई राज भी खोल सकती है। होम्बले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और प्रशांत नील सीक्वल के प्री-प्रोडक्शन पर तेजी से काम कर रहे हैं। ‘सालार 2’ से अब दर्शकों को पहले से भी बड़ा एक्शन, ड्रामा और रोमांच देखने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

शेयर करेवर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 28 अगस्त 2026। बॉलीवुड में पुलिस की वर्दी अक्सर पुरुष सितारों की पहचान रही है, लेकिन कई अभिनेत्रियों ने खाकी पहनकर यह साबित किया कि स्क्रीन पर दमदार पुलिस अधिकारी बनने के लिए सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस