नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 लखनऊ, 16 सितंबर 2026।  उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव के करीब छह माह शेष रहने से पूर्व इस सियासी घटनाक्रम के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल इसे निषाद पार्टी की सपा की करीबी बढ़ने से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, संजय निषाद ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।

संजय ने कहा कि माता प्रसाद पांडे उनके पुराने साथी और मार्गदर्शक रहे हैं और वह उनकी सेहत का हाल जानने गए थे। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन की संभावना पर कहा कि अगर भाजपा अपने दरवाजे बंद करती है, तो वो इस बारे में विचार करेंगे। हम उसके साथ रहेंगे जो निषाद समाज के मुद्दों को हल करेगा और सरकार से जुड़े मामलों को सुलझाने में हमारी मदद करेगा। निषाद समाज की कई मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं जिसके बारे में भाजपा नेतृत्व को बता दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि निषाद पार्टी से गठबंधन के बाद भाजपा ने कई सीटों पर जीत हासिल की थी। बता दें, गोंडा में एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद संजय निषाद ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

Leave a Reply

Next Post

'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा

शेयर करेबीएचयू में बोले अभिनेता संजय मिश्रा इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी, 16 सितंबर 2026। बीएचयू में जंतु विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित अन्विति कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने शिक्षा व्यवस्था और अपने अनुभवों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मैं पढ़ने में कभी अच्छा नहीं रहा। मुझे […]

You May Like

मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी....|....तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल....|....80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’....|....चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी....|....25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे....|....बप्पा की भक्ति में रंगी मधुरिमा तुली, घर पर मनाया गणपति उत्सव