नारी शक्ति वंदन अधिनियम भाजपा की राजनैतिक मजबूरी – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

कांग्रेस की यूपीए सरकार ने महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण की मजबूत नींव रखा था


इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 अप्रैल 2026। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भाजपा की राजनैतिक मजबूरी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने देश की लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण की मजबूत नींव रखी थी। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध थी। कांग्रेस ने जब राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल को प्रस्तुत किया था तब भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने उसका विरोध किया था। यह बिल संसद में आज भी जिंदा है, क्योंकि राज्यसभा में पारित बिल कभी समाप्त नहीं होता है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत  ने कहा कि आज भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के बारे में सोच रही है तो इस का कारण भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा बढ़ाया गया मजबूत कदम था। भाजपा तो आरएसएस की उस विचारधारा पोषित दल है जो महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक समझता है। आरएसएस के संगठन में महिलाओं को वर्षों तक स्थान नहीं दिया गया, आज भी आरएसएस के प्रमुख पदो तक महिला नहीं पहुंच पाती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण मिल रहा तो यह भी कांग्रेस की नीतियों से संभव हो पाया। सबसे पहले राजीव गांधी ने 1989 के मई महीने में पंचायतों और नगरपालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। वह विधेयक लोकसभा में पारित हो गया था लेकिन सितंबर 1989 में राज्यसभा में पास नहीं हो सका। अप्रैल 1993 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने पंचायतों और नगरपालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया। दोनों विधेयक पारित हुए और कानून बन गए। महिलाओं के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह संविधान संशोधन विधेयक लाए। विधेयक 9 मार्च 2010 को राज्यसभा में पारित हुआ। कांग्रेस की सरकारों के प्रयास से ही आज देशभर में पंचायतों और नगरपालिकाओं में 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस का शुरू से मानना रहा है कि आधी आबादी को उनका पूरा हक मिलना ही चाहिए। महिलाओं को देश की संसद और राज्यों के विधानमंडलों में आरक्षण की कांग्रेस शुरू से हिमायती रही है। कांग्रेस ने अपनी कार्यसमिति में भी महिला आरक्षण के लिए प्रस्ताव पारित किया है।

Leave a Reply

Next Post

इस्लामाबाद असफल तो अब जिनेवा में हो सकती है अगली बैठक, दावा- तैयारी में जुटे अमेरिका-ईरान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 14 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते संकट गहराता जा रहा है। बीते दिनों इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के असफल होने के बाद हालात और अधिक जटिल हो गए हैं, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है। हालांकि अब […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही