लुधियाना में गैस लीक होने से 11 की मौत, एनडीआरएफ की टीम मौके पर 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लुधियाना 30 अप्रैल 2023। पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के ग्यासपुरा क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग अब भी बेसुध हालत में हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है। किसी को घटनास्थल पर नहीं जाने दिया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल रखा है। पूरे इलाका सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।  दरअसल, पहले जानकारी मिली थी कि बंद पड़ी फैक्टरी में गैस का रिसाव हुआ है। जिससे इलाके में तबाही मच गई। दिन निकलते ही लाशों का ढेर लग गया। हालांकि बाद में जांच करने पर सामने आया है कि किराना की दुकान से इस गैस का रिसाव हुआ है। गैस लीक होने से इलाके में हाहाकार मच गया है। 

उधर, गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक एक किराना दुकान से गैस रिसाव कैसे हुआ। गैस कौन सी थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अमोनिया गैस ही लीक हुई है। 

जहां से गैस लीक हुई, उस दुकान का संचालक बेसुध है। दुकान के पास एक क्लीनिक शॉप भी है। यहां रहने वाला परिवार बेसुध है। इनमें से कई लोगों की मौत हुई है। इनके शरीर नीले पड़ गए हैं। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और 10 एवं 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ड्रोन से घरों की छतों की जांच की जा रही है।

सीएम मान ने जताया दुख
प्रशासन के अनुसार, उनका फोकस लोगों को बाहर निकालने पर है। हर घर की जांच की जा रही है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया  कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

'मेरे लिए मन की बात प्रसाद की थाल की तरह', 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी बोले- यकीन नहीं होता कि...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. मन की बात कार्यक्रम का यह 100वां एपिसोड था, जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं